बांग्लादेश की राजनीति में इन दिनों तहलका मचा हुआ है. फरवरी 2026 के संसदीय चुनाव से पहले छात्रों की नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) रेडिकल इस्लामिस्ट जमात-ए-इस्लामी से गुप्त गठबंधन की तरफ बढ़ रही है. ये धमाकेदार खबर बांग्लादेश के प्रोथोम आलो में छपी रिपोर्ट के आधार पर सामने आई है. जहां बताया गया कि दोनों पार्टियां सीट शेयरिंग पर गंभीर बातचीत कर रही हैं.

गठबंधन की अफवाहें कैसे उड़ीं?
सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब जुलाई अपराइजिंग के प्रमुख नेता अब्दुल कादर ने 25 दिसंबर को फेसबुक पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “युवा राजनीति की कब्र खुदने वाली है. एनसीपी ने जमात से गठबंधन का फैसला कर लिया है. कुछ नेताओं के फायदे के लिए ये खुदकुशी वाला कदम है. अगर प्लान के मुताबिक चला तो कल ही ऐलान हो सकता है. इससे एनसीपी जमात की गोद में समा जाएगी!” कादर ने दावा किया कि एनसीपी ने पहले 50 सीटें मांगीं, फिर 30 पर सेटल हो गईं.

प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी कन्वीनर नाहिद इस्लाम की अगुवाई में जमात से मीटिंग्स हो रही हैं.द डेली स्टार ने बताया कि बीएनपी से बात टूटने के बाद एनसीपी जमात की तरफ मुड़ी, क्योंकि जमात 30 सीटें देने को तैयार है, जबकि बीएनपी सिर्फ 3-7 ऑफर कर रहा था. जमात के सेक्रेटरी जनरल मिया गोलाम परवार ने भी मीडिया को कन्फर्म किया कि एनसीपी से सीट एग्रीमेंट पर बात चल रही है.

Add Zee News as a Preferred Source