
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान को 9 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान पूरी टीम केवल 104 रन ही बना सकी. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 108 रन बनाए और केवल 9.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ एक ही विकेट गिरा, जिसे ट्रेविस हेड खो बैठे. इस जीत के बावजूद, टी20 विश्व कप में ओमान और ऑस्ट्रेलिया दोनों का सफर यहीं समाप्त हो गया और दोनों टीमें अगले राउंड में प्रवेश नहीं कर सकीं.ऑस्ट्रेलिया के लिए इस टूर्नामेंट में यह इकलौती जीत रही है. वह पूरे विश्व कप के दौरान संघर्ष करते दिखे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, आखिरकार टूर्नामेंट में विदाई लेते-लेते उन्हें 1 जीत हासिल हो ही गई. वहीं, ओमान को इस विश्व कप में 1 भी जीत नहीं नसीब हुई.
ऑस्ट्रेलिया के लिए यह विश्व कप निराशाजनक
इस साल ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप प्रदर्शन काफी कमजोर रहा. टीम को जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करने आई ओमान टीम मामूली स्कोर तक ही पहुंच पाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने चार विकेट झटके, जबकि ब्रेट लैट और ग्लेन मैक्सवेल को दो-दो सफलता मिली. मार्कस स्टॉयनिस और नाथन ऐलिस ने एक-एक विकेट लिया.
चोट से जूझती रही कंगारु टीम
ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ी समस्या रही खिलाड़ियों का चोटिल होना. सबसे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट की वजह से टूर्नामेंट में नहीं खेल सके. इसके अलावा कप्तान मिशेल मार्श भी विश्व कप के दौरान चोट से जूझते रहे, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को बाहर का रास्ता देखना पड़ा. फिर स्टीव स्मिथ को विश्व कप के मैचों को खेलने के लिए बुलाया गया. हालांकि, वह बिना 1 भी मैच खेले टीम के साथ वापस लौट जाएंगे. उम्मीद थी आखिरी मुकाबले में उन्हें खिलाया जाएगा पर इसमें वह प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए.
मार्श की अर्धशतकीय पारी
ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिशेल मार्श ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर अपनी टीम को महज 9.4 ओवर में जीत दिलाई. मार्श ने अपनी टीम के लिए मात्र 33 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा. इसी कप्तानी पारी के साथ उन्होंने अपनी टीम को यह मैच बड़े ही आसानी से जीतवा दिया.
ये भी पढ़ें: मोर्ने मोर्कल का बड़ा खुलासा, भारत के सबसे बड़े मैच विनर पर भारी वर्कलोड, जानें पूरा मामला
