Syria Bomb Blast: सीरिया में बड़ा बम धमाका देखने को मिला है. यहां के होम्स शहर में शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 को नमाज के दौरान एक मस्जिद में भयानक धमाका हुआ. इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मस्जिद अल्पसंख्यक समुदाय की है और अलावी इलाके में स्थित है. सीरिया की सरकार ने इस हमले को आतंकी हमला बताया है. 

मस्जिद के अंदर फटा बम

सरकारी न्यूज एजेंसी ‘सना’ की रिपोर्ट के मुताबिक यह भीषण धमाका होम्स शहर के वादी अल दहाब क्षेत्र में इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद के भीतर हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से एजेंसी ने बताया कि इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं.    

खबर अपडेट की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source