पहले पाकिस्तान और अब बांग्लादेश हिंदुओं के लिए नर्क बनता जा रहा है. हाल ही में बांग्लादेश में अंदर हिंदुओं के अत्याचार और तेज हो गए हैं. इसी सोच के चलते आज वहां हिंदुओं की आबादी ज्यों की त्यों टिकी हुई है. 1971 में जब पाकिस्तान से कटकर बांग्लादेश अलग देश बना था, उस समय वहां हिंदुओं की आबादी 1 से लेकर 1.5 करोड़ के बीच में थी, जो वहां की कुल आबादी का 20 से 22 प्रतिशत था. हालांकि बांग्लादेश में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संकटों का असर हिंदुओं की पॉपुलेशन पर भी पड़ा है.
2022 की जनगणना के मुताबिक बांग्लादेश की कुल आबादी 17 करोड़ थी. इनमें हिंदुओं की तादाद पर गौर किया जाए तो 1971 वाला ही आंकड़ा था. यानी 1 करोड़ 30 लाख. जो बांग्लादेश की कुल आबादी का लगभग 7.5 से 8 फीसद है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 54 वर्षों के दौरान दुनिया और खुद बांग्लादेश में भी क्या-क्या बदला? लेकिन वहां हिंदुओं की वही रही जो पहले थी.

बांग्लादेश में हिंदू-मुस्लिम आबादी में अंतर
1971 में बांग्लादेश को आजादी को मिली और 1974 में पहली जनगणना हुई थी. जिसके मुताबिक हिंदुओं की तादाद 13.5 प्रतिशत थी. फिर 1981 में घटकर 12.1 फीसद, 1991 में 10.5 फीसद, 2001 में 9.3 फीसद, 2011 में 8.5 रह गई और अब 2022 के आंकड़ों के मुताबिक 7.5 से 8 प्रतिशत ही रह गया है. जबकि इसके उलट मुस्लिम आबादी में तेजी से इजाफा हुआ. 1974 में मुसलमानों की कुल आबादी 85.4% थी, वहीं 2011 में यह 91.5% हो गई है.
हिंदुओं की जनसंख्या कम होने के कई कारण हैं.
-
यहां पर हिन्दुओं के खिलाफ सांस्थानिक तौर पर से भेदभाव किया गया. इसके अलावा हिंदुओं पर हमले, मंदिरों को तोड़ना, हिंदुओं की जमीन पर कब्जा करना बेहद आम सा हो गया है.
-
अपनी सुरक्षा के लिए बांग्लादेशी तेजी से भारत की तरफ पलायन कर रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक 1964 से लेकर 2001 तक लगभग 8.1 मिलियन यानी 80 लाख से ज्यादा बांग्लादेशी हिंदु भारत आए.
-
इसके अलावा हिंदुओं का की प्रजनन दर मुसलमानों के मुकाबले बहुत कम है. 2014 में हिंदुओं की प्रजनन दर 2.1 थी जबकि मुसलमानों की 2.3 थी.
