
श्रम और रोजगार मंत्रालय

जेनेवा में 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के दौरान सामाजिक न्याय समन्वय समूह की वैश्विक गठबंधन की बैठक आयोजित
प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2026 1:07PM by PIB Delhi
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित हो रहे 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं।
Delighted to be at the Global Coalition for Social Justice Coordinating Group reception today alongside DG @ILO, Labour Ministers of Bangladesh, Moldova, Brazil, Switzerland, Vice Minister of Belgium & other distinguished partners.
Under PM Shri @narendramodi ji’s leadership,… pic.twitter.com/89L38r9jsD
— Shobha Karandlaje (@ShobhaBJP) June 11, 2026
सुश्री शोभा करंदलाजे ने 11 जून 2026 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के दौरान आयोजित वैश्विक सामाजिक न्याय गठबंधन (जीसीएसजे) के समन्वय समूह की बैठक में भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा 2023 में स्थापित वैश्विक सामाजिक न्याय गठबंधन, बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को ठोस कार्रवाई में बदलने के लिए बनाया गया एक बहु-हितधारक मंच है। विभिन्न भागीदारों को एक साथ लाकर, यह गठबंधन बहुपक्षीय प्रणाली में सामंजस्य, समन्वय और दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस बैठक के दौरान सुश्री करंदलाजे ने आईएलओ के महानिदेशक, बांग्लादेश, मोल्दोवा, ब्राजील, स्विट्जरलैंड के श्रम मंत्रियों, बेल्जियम के उप मंत्री और अन्य विशिष्ट भागीदारों से मुलाकात की।


भारत ने आईएलओ, सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिकों के संगठनों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर गठबंधन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए देश की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

भारत समावेशी विकास को बढ़ावा देने, सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को सुदृढ़ करने, जिम्मेदार व्यावसायिक कार्यप्रणालियों का समर्थन करने और न्यायसंगत एवं लचीले श्रम बाजारों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के माध्यम से गठबंधन के कार्य के अगले चरण में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए तत्पर है।
***
पीके/केसी/एसकेजे/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2272071) आगंतुक पटल : 3
