
IND vs NZ 5th T20I: भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें T20I मैच को 46 रन से जीता. इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए. विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी कीवी टीम 19.4 ओवरों में 225 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया की इस जीत के 3 हीरो रहे, जिन्होंने तबाही मचाकर न्यूजीलैंड का दम निकाल दिया.
1. ईशान किशन
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए. ईशान किशन ने 43 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने 239.53 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 10 छक्के लगाए. ईशान किशन ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड को लगभग मैच से बाहर कर दिया.
2. सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 30 गेंद पर 63 रन ठोक दिए. सूर्यकुमार यादव ने 210.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके और 6 छक्के उड़ाए. सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा कर दिया.
3. अर्शदीप सिंह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने इस दौरान न्यूजीलैंड के ओपनर टिम शेफर्ट (5), रचिन रवींद्र (30), मिचेल सेंटनर (0), काइल जेमिसन (9), डेरेल मिचेल (26) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. अर्शदीप सिंह ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिया.

