T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में अब बहुत कम समय ही बचा है. 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज भारत और श्रीलंका की धरती पर होगा. बता दें कि भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA (संयुक्त राज्य अमेरिका) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है. टीम इंडिया का एक खिलाड़ी ऐसा है, जो उसके लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रह्मास्त्र साबित होगा. ये खिलाड़ी अकेले दम पर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बना सकता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ब्रह्मास्त्र साबित होगा ये खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पांड्या भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही वह नंबर-6 के विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश का रोल निभाएंगे और गेंदबाजी के दौरान अहम मौकों पर विकेट भी निकालकर दे सकते हैं. फील्डिंग में भी हार्दिक पांड्या तेज तर्रार रन आउट करने और मुश्किल कैच पकड़ने में माहिर हैं.
बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कहर मचाने के लिए तैयार
हार्दिक पांड्या इस काबिलियत की वजह से एक बहुत खतरनाक ऑलराउंडर बन जाते हैं. जब-जब टीम इंडिया को तेज रनों की दरकार होती है, तो उस दौरान उसके पास हार्दिक पांड्या मौजूद है. वह गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हार्दिक पांड्या ने अभी तक भारत के लिए 129 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28.37 की औसत से 2071 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं. हार्दिक पांड्या ने इसके अलावा गेंद से कमाल करते हुए 105 विकेट झटके हैं.
ICC ट्रॉफी जिताने वाले खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या भारत को दो ICC ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभा चुके हैं. हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान 6 पारियों में 144 रन बनाए थे. वहीं, बतौर तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने 11 विकेट लेकर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभाया था. ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार्दिक पांड्या ने 4 पारियों में 99 रन बनाए थे. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 विकेट झटके थे. भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीता था, जिसमें हार्दिक पांड्या का बड़ा रोल रहा है.
