News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने अपनी जकड़ में कर लिया है.टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज में 3-0 की बढ़त ले ली है. भारत ने तीसरे मुकाबले में गजब का प्रदर्शन करते हुए सभी डिपार्टमेंट में डॉमिनेट किया है. मैच के दौरान सबसे ज्यादा छाया एक नाम  और वह अभिषेक शर्मा. अभिषेक ने कल के मुकाबले में अपने नाम कई सारे कीर्तिमान जोड़ लिए हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए दूसरे सबसे तेज पचासा जड़ने का काम किया है. शर्मा ने हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. इसके अलावा गुवाहाटी में उन्होंने अपने नाम एक और अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर लिया और भारत के महान खिलाड़ी विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है.

वर्ल्ड में नंबर 1
गौरतलब है हम बात कर रहे हैं अभिषेक शर्मा के सबसे कम पारियों में 200 से ज्यादा बाउंड्री लगाने के रिकॉर्ड के बारे में. उन्होंने भारत के रन मशीन विराट कोहली और मौजूदा टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को बुरी तरह तोड़कर रख दिया है. बता दें कि अभिषेक ने 36 टी20 मैचों की 35 पारियों में छक्के और चौके मिलाकर कुल 200 बाउंड्री लगाने का काम किया है. इस दौरान उन्होंने 119 चौके और 86 छक्के लगाए हैं. उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के 39 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वहीं अगर बात करें विराट कोहली कि तो उन्होंने 200 बाउंड्री लगाने के लिए 40 पारियों का सहारा लिया था. 

रिकॉर्ड्स की झड़ी
अभिषेक शर्मा ने कल के मैच में ना सिर्फ दूसरा सबसे तेज पचासा लगाया है बल्कि, उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं. उन्होंने 340 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए भारत की ओर से सबसे तेज फिफ्टी में स्ट्राइक रखने वाली खिलाड़ियों के सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. बता दें कि टी20 में फिफ्टी लगाते हुए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने के मामले में युवराज सिंह नंबर 1 पर हैं. युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 362.98 के रिकॉर्डतोड़ स्ट्राइक रेट से पचासा लगाया था. अभिषेक जिस बेबाक अंदाज में खेलते हैं वो दिन दूर नहीं जब वह युवराज सिंह के भी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नजर आएंगे. टी20 विश्व कप में उनपर खास नजरें होंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

टी-20I में सबसे कम पारियों में 200 बाउंड्री
नंबर-1: अभिषेक शर्मा – 35 पारी,  नंबर-2: सूर्यकुमार यादव – 39 पारी, नंबर-3:एरोन फिंच- 39 पारी, नंबर 4: विराट कोहली- 40 पारी, नंबर- 5: फिल साल्ट -42 पारी.

ये भी पढ़ें: ‘मेन कोर्स 7 फरवरी…’ भारत के महान खिलाड़ी ने Ind vs Nz सीरीज को कह दिया ऐपेटाइजर, जानें पूरा मामला