Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों कड़ी आलोचना का सामना कर रहा है. इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा को बंदरों के रूप में दिखाया. इस वीडियो पोस्ट के बैकग्राउंड में ‘द लायन स्लीप्स टुनाइट’ नाम का एक मयूजिक बजता है. ट्रंप की इस हरकत को लोगों ने घिनौना बताया है. 

ओबामा को दिखाया बंदर 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर गुरुवार 5 फरवरी 2026 को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि वोटों की गिनती करने वाली कंपनी डोमिनियन वोटिंग सिस्टम्स ने साल 2020 के चुनाव में उनसे धांधली करने में मदद की थी. वीडियो के अंत में बराक ओबामा और मिशेल ओबामा को कुछ पलों के लिए बंदरों के शरीर पर उनके चेहरे के साथ दिखाया गया है, जिसमें ‘द लायन स्लीप्स टुनाइट’ म्यूजिक बजता है.   

ये भी पढ़ें- इटली के चर्च में एंजिल की जगह लगा दी पीएम जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीर, भड़के लोग; देश में मचा बवाल 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रंप की इस हरकत से गुस्साए लोग 

ट्रंप के इस पोस्ट को लेकर उनके प्रमुख आलोचक और कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजॉम ने कहा,’ राष्ट्रपति का यह व्यवहार बेहद घृणित है. हर रिपब्लिकन को इसकी निंदा करनी चाहिए.’  वहीं बराक ओबामा के करीबी और अमेरिका के पूर्व सीनियर नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर बेन रोड्स ने ट्रंप की इस हरकत को इतिहास में एक धब्बे के रूप में देखे जाने की बात कही. उन्होंने अपने ‘X’ प्लेटफॉर्म पर लिखा,’ ट्रंप और उनके नस्लवादी समर्थकों को इस बात का पछतावा होना चाहिए कि भविष्य के अमेरिकी ओबामा परिवार को प्रिय हस्तियों के रूप में स्वीकार करेंगे, जबकि उन्हें हमारे इतिहास पर एक धब्बा मानेंगे.’   

ये भी पढ़ें- अमेरिका में बर्फीले तूफान का आतंक, भारी बर्फबारी के बीच पटरी से फिसल ट्रक से टकराई ट्रेन  

 

व्हाइट हाउस ने दी सफाई 

ट्रंप के इस वीडियो पोस्ट को लेकर व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है. इसको लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा,’ ‘यह एक इंटरनेट मीम वीडियो से लिया गया है, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप को जंगल का राजा और डेमोक्रेट्स को ‘लायन किंग’ के कैरेक्टर के रूप में दर्शाया गया है. कृपया इस झूठे आक्रोश को रोकें और आज किसी ऐसी खबर पर रिपोर्ट करें जो वास्तव में अमेरिकी जनता के लिए मायने रखती हो.’