Canada PM India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी पहले से दावा करते आ रहे हैं वह कनाडा को यूएस का 51वां राष्ट्र बनाएंगे. ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ भी बढ़ाया था. इस बीच ट्रंप की ओर से दी गई धमकियों के बीच कनाडा अपने विदेश नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि कानाडा अब उम्मीद भरी दृष्टि से भारत की ओर देख रहा है और नई दिल्ली को एक प्रमुख रणनीतिक और आर्थिक साझेदार के रूप में अपनाने की कोशिश में है.
दरअसल, जस्टिन ट्रूडो के युग में भारत और कनाडा के रिश्ते अपने निचले स्तर पर आ गए थे. अब कनाडा के पीएम मार्क कार्नी इसको फिर से पटरी पर लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच खबर है कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के जल्द ही भारत दौरे पर आने की उम्मीद है. इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ओर से दी गई है.
भारत की यात्रा करेंगे मार्क कार्नी
गौरतलब है कि भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक के अनुसार, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का ये भारत दौरा संभवतः मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है. इस दौरान यूरेनियम, ऊर्जा, खनिज और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है. इस बात पर भी ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए कि अमेरिका ने भारत पर पहले से ही 50 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगा रखा है. इस बीच कनाडा का भारत की ओर झुकाव काफी कुछ बयां कर रहा है. कनाडा पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों से जूझ रहा है और ट्रंप ने पहले ही कई चेतावनी दे रखी है.
कनाडा के विदेश मंत्री की जयशंकर से बात
उल्लेखनीय है कि 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर बताया कि आज सुबह कनाडा की विदेश मंत्री से अच्छी बातचीत हुई. हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत करने और लगातार उच्च स्तरीय बातचीत जारी रखने पर चर्चा की.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए चेतावनी… नकाबपोश एजेंटों की गोली से मौत पर भड़के बराक ओबामा, पूछा- ‘बिना जवाबदेही के कत्ल कब तक?’
ट्रंप के टैरिफ के कारण कनाडा का बदला रुख?
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कनाडा इस समय ट्रंप के टैरिफ वाली धमकियों से जूझ रहा है. हाल के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर कनाडा चीनी निर्यात के लिए ड्रॉप-ऑफ पोर्ट बन जाता है, तो कनाडा के सभी सामानों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा. बता दें कि अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू होते ही, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वह कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाएंगे.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 पांडा… 1100cr का नुकसान! टोक्यो-बीजिंग के रिश्ते की खटास ने छीनी जापान की मुस्कान- जानें इनसाइड स्टोरी
