trump welfare list: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक सूची साझा की, जिसमें उन देशों के नाम हैं जिनके नागरिक अमेरिका में सरकारी मदद यानी वेलफेयर पर निर्भर हैं. इस सूची में करीब 120 देशों को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और नेपाल जैसे कई देशों के नाम हैं, लेकिन भारत का नाम कहीं भी नहीं दिख रहा है. यही बात भारतीय समुदाय को अलग पहचान देने का काम कर रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है.

बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों के नाम 
ट्रंप इस सूची के जरिए यह दिखाना चाहते हैं कि कौन से देश अमेरिका के खजाने पर बोझ डालने का काम कर रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, बांग्लादेश से आए करीब 55 फीसदी प्रवासी परिवार अमेरिकी सरकारी मदद लेते हैं. पाकिस्तान के लगभग 40 फीसदी परिवार भी इसी श्रेणी में आते हैं. वहीं नेपाल, चीन और यूक्रेन के लोगों का वेलफेयर रेट भी काफी ज्यादा बताया जा रहा है. ये आंकड़े बताते हैं कि कई देशों के प्रवासी बड़ी संख्या में सरकारी सहायता लेने का काम कर रहे हैं.

इसके उलट भारतीय समुदाय की तस्वीर बिल्कुल अलग है. भारत का इस सूची में न होना इस बात का संकेत है कि भारतीय प्रवासी अमेरिका में मेहनत करके अपनी पहचान बनाने का काम करते हैं. वे सरकारी मदद पर निर्भर रहने के बजाय नौकरी, कारोबार और पेशेवर कामों से अपनी कमाई करते हैं. यही कारण है कि उन्हें वहां बोझ नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला समुदाय माना जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

https://truthsocial.com/@realDonaldTrump/115837373809832709

भारतीय परिवार का घरेलू आय अमेरिका में सबसे ज्यादा
आंकड़े यह भी बताते हैं कि भारतीय-अमेरिकियों की औसत घरेलू आय अमेरिका में सबसे ज्यादा है. प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, एक भारतीय परिवार की सालाना कमाई करीब 1.51 लाख डॉलर से अधिक है. भारतीय समुदाय अमेरिका में एशियाई आबादी का बड़ा हिस्सा है और डॉक्टर, इंजीनियर, आईटी विशेषज्ञ और बड़ी कंपनियों के उच्च पदों पर काम कर रहा है वे नियमित रूप से टैक्स भरते हैं और सिस्टम को आगे बढ़ाने का काम करते हैं.

ट्रंप की यह सूची केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है. वह दिखाना चाहते हैं कि मेहनती और जिम्मेदार प्रवासी देश को मजबूत बनाते हैं. भारत का नाम न होना अपने आप में भारतीयों की ईमानदारी, कामकाजी सोच और आत्मनिर्भरता की मिसाल है. यह साबित करता है कि भारतीय अमेरिका में लेने वाले नहीं, बल्कि देने वाले हैं, और यही बात उन्हें बाकी देशों से अलग बनाने का काम करती है.

ये भी पढ़ें: इजरायल के फैसले से हिली दुनिया! क्या कबूल हो गई मुस्लिम देशों की दुआ? UN ने बुलाई हंगामी मीटिंग