Kabristan Ka Video: कब्रिस्तान का नाम सुनते ही मन में एक डरावनी इमेज बन जाती है. एक ऐसा स्थान जहां बिना काम के जाने में डर लगता है. ज्यादातर लोग तो रात के समय तो कब्रिस्तान की तरफ जाने से भी डरते हैं. ऐसे में हम आपको आज ऐसा कब्रिस्तान दिखाने जा रहे हैं जिसको देखकर आप भी कहोगे कि ये कब्रिस्तान है या कोई खूबसूरत गार्डन है. जी हां, इंटरनेट पर वायरल हो रहा कब्रिस्तान का वीडियो ऐसा ही है. चारों ओर खूबसूरत फूलों के पौधे और हरी घास लगी है. जहां बाकी कब्रिस्तान में लोग जाने में भी संकोच करते हैं वहीं इस कब्रिस्तान से आने का मन ही नहीं करेगा. ये स्थान एकदम व्यवस्थित और शांत दिखाई देता है. यहां बैठने के लिए भी सुविधा है जहां बैठकर आप आराम से अपनों को याद कर सकते हैं. चलिए ये खूबसूरत कब्रिस्तान देखते हैं और जानते हैं ये किस देश में है.

कैसा दिखता है ये कब्रिस्तान?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जाता है कि ये न्यूजीलैंड का कब्रिस्तान है. आमतौर पर कब्रिस्तान में कच्चा रास्ता और चारों ओर मिट्टी से ढकी कब्र ही नजर आती हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं दिखता है. यहां चारों ओर हरियाली है. इसके अलावा खूबसूरत सड़क है. यहां घूमना भी किसी गार्डन में घूमने से कम नहीं है. अगर आप कब्र के ऊपर लगे पत्थर पर ध्यान न दें तो ये किसी भी एंगल से कब्रिस्तान नहीं लगेगा. वीडियो में दिखता है कि यहां बैठने की भी सुविधा है ताकि आप आराम से बैठकर अपनों को याद कर सकें. इसके अलावा खूबसूरत सड़क के किनारे कब्र हैं जिनपर खूबसूरत एक पत्थर लगा है जिस पर मरने वाले के डिटेल है. जैसे निधन की तारीख, नाम परिवार आदि. कब्र पर लगे पत्थरों को खूबसूरत फूल और पौधों से सजाया गया है. इसके अलावा यहां एक बड़ा घास का मैदान नजर आता है जहां बहुत सारी कब्र दिखाई देती हैं. ये प्लेस काफी साफ, वेल मेंटेन दिखाई देता है. यहां वर्ल्ड वॉर में शहीद हुए सैनिकों की कब्र भी मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: मैडम की शादी में गया स्टूडेंट, स्टेज पर ही पूछने लगा डाउट, दुल्हन बनी टीचर ने दिया ये जवाब
 

Add Zee News as a Preferred Source

कब्रिस्तान को देखकर क्या बोले यूजर्स?
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dolly_in_new_zealand नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 10 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके हैं. इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि न्यूजीलैंड का भूत लग जाएगा तो कोई कह रहा है कि हमें नहीं जाना. कुछ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आप वहां क्यों गए तो कोई इसे पार्क से भी खूबसूरत बता रहा है. 

Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर बनाई गई है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.