News in Brief

संचार मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके)


डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) देश भर में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं, पासपोर्ट सेवाओं को अधिक समावेशी, किफायती और नागरिक-केंद्रित बनाते हैं

23 सर्किलों में 452 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र चालू किए गए हैं

यात्रा की दूरी, समय और संबंधित लागतों को कम करके पासपोर्ट सेवाओं तक महत्वपूर्ण पहुंच सुनिश्चित की गई है

प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2026 6:51PM by PIB Delhi

संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि आज की तारीख में 23 सर्किलों में 452 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) कार्यरत हैं। विस्तृत जानकारी अनुलग्नक में दी गई है।

पिछले 3 वर्षों में पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्रों सहित पासपोर्ट आवेदनों की संख्या का विवरण इस प्रकार है – 35,05,818 (2023), 32,38,811 (2024) और 39,59,325 (2025)।

मंत्रालय ने पासपोर्ट की उपलब्धता पर पीओपीएसके के विस्तार के प्रभाव का आकलन करने के लिए समय–समय पर मूल्यांकन किया है। यात्रा की दूरी, समय और संबंधित लागतों में कमी करके नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। पीओपीएसके ने अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया है और पासपोर्ट सेवाओं को देश भर में अधिक समावेशी, किफायती और नागरिक–केंद्रित बनाया है।

अनुलग्नक

सर्कलवार पीओपीएसके की संख्या

क्र. सं.

सर्कल का नाम

पीओपीएसके की संख्या

1

आंध्र प्रदेश

21

2

असम

15

3

बिहार

37

4

छत्तीसगढ

9

5

दिल्ली

5

6

गुजरात

25

7

हरयाणा

11

8

हिमाचल प्रदेश

6

9

जम्मू और कश्मीर

6

10

झारखंड

15

11

कर्नाटक

23

12

केरल

9

13

मध्य प्रदेश

25

14

महाराष्ट्र

42

15

उत्तर–पूर्व

5

16

ओडिशा

20

17

पंजाब

9

18

राजस्थान

24

19

तमिलनाडु

32

20

तेलंगाना

14

21

उत्तर प्रदेश

52

22

उत्तराखंड

6

23

पश्चिम बंगाल

41

कुल

452

****

पीके/केसी/जीके

(रिलीज़ आईडी: 2239354) आगंतुक पटल : 12

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati