स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है
भारत के स्वास्थ्य अनुसंधान इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 देश भर के मेडिकल कॉलेजों में स्थापित 100 से अधिक बहुविषयक अनुसंधान इकाइयों को एक साथ लाता है
सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में उच्च गुणवत्ता वाले जैव चिकित्सा अनुसंधान रिसर्च कनेक्ट 2026 पर ध्यान केंद्रित करने की पुष्टि की है
प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2026 5:14PM by PIB Delhi
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) ने आज सुषमा स्वराज भवन, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया। 26-27 फरवरी 2026 तक आयोजित यह दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन देशभर के 100 से अधिक मेडिकल कॉलेजों को एक मंच प्रदान करेगा। यह भारत में स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी ढांचे की स्थापना हेतु केंद्रीय योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज अनुसंधान इकाइयां (एमआरयू) स्थापित की गई हैं।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के अध्यक्ष डॉ.अभिजात चंद्रकांत शेठ विशिष्ट अतिथि थे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में देश में स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना की और संकाय सदस्यों से चिकित्सा अनुसंधान के स्तर को ऊंचा उठाने का आग्रह किया ताकि देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिल सके।
26 और 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिनिधि अपनी गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और बेहतर अनुदान प्रस्ताव लेखन, प्रशिक्षण अवसरों और जैव चिकित्सा अनुसंधान के तकनीकी पहलुओं से संबंधित विषयों पर संवादात्मक व्याख्यानों, कार्यशालाओं और संगोष्ठियों में शामिल हो रहे है। इन प्रयासों का उद्देश्य आपसी अनुभवों से सीखना और अपने संस्थानों के शोधकर्ताओं की उच्च गुणवत्ता वाले जैव चिकित्सा अनुसंधान करने की क्षमता को बढ़ाना है।




*****
पीके/ केसी/ एसके / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2233185) आगंतुक पटल : 3
