News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी रविवार को खेला जाना है. 3 मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है.  दोनों देशों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है. दूसरे मुकबला में रोहित और विराट दोनों ही कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन संकट के समय में टीम की बल्लेबाजी का जिम्मा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने संभाला. राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर दर्शा दिया कि उन्हें किसी भी पोजीशन पर बैटिंग करवा लो वो पीछे नहीं हटने वाले हैं. इंदौर पहुंचने से पहले केएल राहुल ने उज्जैन के राजा महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया.
 
पहले भी आ चुके हैं महाकाल के दरबार
बता दें कि द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक श्री उज्जैन महाकाल सनातन धर्म में काफी महत्व रखते हैं. राहुल तीसरे मुकाबले से पहले उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. यह पहला मौका नहीं था जब राहुल उज्जैन पहुंच थे. बल्कि इससे पहले भी राहुल साल 2024 आईपीएल की शुरुआत होने से पहले अपने माता-पिता के साथ आरती करने पहुंचे थे. वहीं, साल 2023 में इंदौर में टेस्ट मैच के पहले भी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ बाबा का दर्शन करने पहुंचे थे.

राहुल की शतकीय पारी
गौरतलब है कि राहुल ने पिछले ही मैच में अपने वनडे करियर का 8 वां शतक जड़ा था. ऐसे में तीसरे और निर्णायक मुकाबले के पहले उनका बाबा महाकाल का दर्शन करना काफी शुभ संकेत हैं. राहुल एक बार फिर आखिरी मैच में भी कहर बरपाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. दूसरे मुकाबले में जब भारतीय टीम 1 के बाद 1 लगातार विकेट खो रही थी. उस वक्त मुश्किल घड़ी से निकालते हुए केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 112 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था.

राहुल के नाम नायाब रिकॉर्ड
राहुल ने राजकोट में शतक जड़ते ही अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड स्थापित कर लिया. बता दें कि राहुल इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राजकोट के मैदान में वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा है. आजतक विराट कोहली, रोहित शर्मा और कोई भी अन्य खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है. ऐसे में उनकी नजर अब इंदौर में भी ये कारनामा दोहराने पर होगी. देखना दिलचस्प होगा उनका क्या प्रदर्शन रहता है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ‘चीफ सेलेक्टर से लेकर कोच…’ पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने खोली रोहित शर्मा के कप्तानी जाने की पोल, जानें पूरा मामला