News in Brief

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में रनों की बारिश करने के लिए तैयार हैं. विराट कोहली अगर इस मैच में शतक ठोक देते हैं तो यह उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 85वां शतक होगा. किंग कोहली साथ ही ODI में अपने 54 शतक भी पूरे कर लेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी रविवार को दोपहर 1:30 बजे से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा.

…तो इंदौर में किंग कोहली का 85वां शतक लगना तय!

विराट कोहली शनिवार को उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. विराट कोहली भस्म आरती में भी शामिल हुए. विराट कोहली को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया. इससे पहले, शुक्रवार को, हेड कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी पहुंचे थे. उनके साथ बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक मौजूद थे. सभी सुबह 4:00 बजे भस्म आरती में शामिल हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे

माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना वनडे सीरीज खेल रही न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी है. 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने 11 जनवरी को वडोदरा में खेला गया सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीता था. राजकोट में 14 जनवरी को खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया था. भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलना है.

विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

यह मैच निर्णायक है, इसलिए बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. केएल राहुल के नाबाद शतक के बावजूद दूसरा वनडे गंवाने वाली भारतीय टीम को तीसरे वनडे में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए रोहित इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके हैं. विराट कोहली भी राजकोट में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. निर्णायक मुकाबले में कप्तान गिल उनसे भी बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे.