Thailand Viral Video: थाईलेंड से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार थाईलैंड के योना बीच क्लब में भारतीयों को आने की अनुमति नहीं है. भारतीय टूरिस्ट के एक समूह को हाल ही इस समस्या का सामना करना पड़ा, बकिंग होने के बाद भी उन्हें क्लब में एंट्री नहीं मिली. वहीं टूरिस्ट्स का दावा था कि वेस्टर्स टूरिस्ट्स को बिना किसी परेशानी के अंदर जाने दिया जा रहा था, जबकि उन्हें रोक दिया गया. इस पूरे मामले का एक टूरिस्ट ने वीडियो बना लिया, वीडियो में एक महिला क्लब की सुरक्षाकर्मियों से बार-बार पूछती नजर आ रही है कि उन्हें अंदर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा, लेकिन कर्मचारी उन्हें जवाब देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे. वहीं वीडियो रिकॉर्ड करने से मना करने पर महिला कहती है कि वह रिकॉर्ड करेगी और भारतीय दूतावास से शिकायत दर्ज कराएगी. 

क्या है पूरा मामला?
ये मामला थाईलैंड के फुकेट स्थित योना बीच क्लब का है, जहां कुछ भारतीय टूरिस्ट को क्लब में जाने से रोक दिया गया. इस मामले के वायरल हो रहे वीडियो  के अंत में यात्रियों को एक संदेश भी दिया गया है, “फ्लाईर चॉइस की ओर से सभी सम्मानित यात्रियों से विनम्र निवेदन है कि जब आप अंतरराष्ट्रीय स्थलों की यात्रा करें, तो कृपया उस देश की संस्कृति, शिष्टाचार, अनुशासन और कानूनों का सम्मान करें. जिम्मेदार यात्रा न केवल आपके व्यक्तित्व को निखारती है, बल्कि हमारे राष्ट्र को भी गौरवान्वित करती है. आइए सोच-समझकर यात्रा करें और हर जगह सकारात्मक यादें बनाएं.”

Add Zee News as a Preferred Source

 

क्यों क्लब में भारतीय टूरिस्ट की एंट्री नहीं?
वायरल हो रहे वीडियो में ये भी बताया गया है कि क्लब ने भारतीय टूरिस्ट को प्रवेश देना इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि अतीत में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां यात्रियों ने स्थानीय नियमों का पालन नहीं किया है. इसलिए व्यवस्था बनाए रखने और मेहमानों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया है.

 

वीडियो के कैप्शन में क्या लिखा था?
इस वीडियो को X पर पोस्ट किया गया, जिसके कैप्शन पर लिखा था, “फुकेत का तैरता हुआ स्वर्ग कहलाने वाला योना बीच क्लब, पहले सभी का स्वागत करता था, पर अब भारतीयों का नहीं करता. क्लब में भारतीयों के देर से आने, तेज आवाज में बॉलीवुड गाना बजाने, इन्फिनिटी पूल को मेले में बदलने, चाय के कप और समोसे के टुकड़ों से गंदगी फैलाने, सरोजिनी नगर की तरह एंट्री पर धक्का-मुक्की करने, ड्रेस कोड फॉलो न करने और एक और फोटो करने ग्रुप सेल्फी से भर देने के कारण कल्ब ने भारतीयों का ही प्रवेश निषेध कर दिया. अब पार्टी शांति से क्लासी तरीके से हो रही और इंडियन्स इंस्टाग्राम पर इसे “Racism” कह रहे. थाईलैंड ये सबक देता है कि या तो नियमों का पालन करो या घर पर रहो.”

 

क्लब के फैसले का समर्थन करते यूजर
सोशल मीडिया पर इसे अलग-अलग नजरिए से देखा गया है. कुछ लोग क्लब के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ प्रतिबंध की आलोचना कर रहे हैं. पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, “कुछ मूर्ख भारतीयों की वजह से हम सबको भुगतना पड़ रहा है. मैं इन लोगों को इसके लिए दोषी नहीं ठहराता, कई भारतीयों में खासकर उत्तरी राज्यों के भारतीयों में, नागरिक बोध बिल्कुल नहीं है, वे सार्वजनिक स्थानों पर बेहद आक्रामक हो जाते हैं और उनके सामाजिक शिष्टाचार का कोई ज्ञान नहीं है.” 

 

क्लब के फैसले की आलोचना करते यूजर 
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर आप बैंकॉक से गुजरें, तो आपको अधेड़ उम्र के गोरे पुरुषों के साथ युवा थाई स्कूली लड़कियां दिखेंगी. कुछ मामलों में, आपको युवा थाई स्कूली लड़के भी दिखेंगे, फिर भी इसका मकसद कुछ क्लबों में भारतीयों को प्रतिबंधित करना है, जबकि अमीर गोरों का अपने देश में स्वागत है.”