सीमा विवाद के बीच थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया में कथित तौर पर विष्णु भगवान की मूर्ति बुलडोजर से तोड़ दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पहले इसे एआई वीडियो माना गया लेकिन अब साफ हो गया है कि यह सच है. हमारे सहयोगी इंटरनेशनल न्यूज प्लेटफॉर्म Wion की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू देवता की मूर्ति तोड़ने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है. इस पर ऑनलाइन डिबेट भी छिड़ गई है. थाई और कंबोडियाई सोशल मीडिया यूजर्स 22 दिसंबर की इस घटना के बाद राष्ट्रीय आधार पर बंट गए हैं. वीडियो में दिखाई देता है कि थाई सेना के इंजीनियरों ने एक बुलडोजर से भगवान विष्णु की एक ऊंची मूर्ति को पीछे से गिरा दिया. 

भारत में भी वीडियो वायरल है.