
Spain-London Flight News: हवाई यात्रा आम तौर पर अमीर और बेहद संपन्न लोग ही नियमित रूप से लेते हैं. हाल के दिनों में हवाई यात्राओं को लेकर एक के बाद एक करके कई विवाद सामने आए. कभी खराब मौसम की वजह से विमानों में देरी या कैंसिलेशन का तो कभी इंडिगो जैसे विमानन कंपनी के रोस्टर को लेकर हुए विवादों से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. अब एक ताजा मामला और सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है. आरोप है कि एक परिवार ने अपनी मरी हुई दादी को जिंदा बताकर उनके शव को विमान में बैठा दिया था. वहीं अब इस मामले पर विमानन कंपनी की सफाई आई है.
एविएशन कंपनी A2Z की रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्रिटिश परिवार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दादी को जो कथित तौर पर मर चुकी थीं. स्पेन के मलागा से यूनाइटेड किंगडम के गैटविक जाने वाली ईज़ीजेट फ्लाइट में व्हीलचेयर पर बिठाकर सफर किया. इस परिवार ने दावा किया कि 89 साल की महिला थकी हुई और बीमार थीं. हालांकि अब एयरलाइन कंपनी ने भी इस बात का जवाब देते हुए कहा कि बुजुर्ग महिला के पास यात्रा के लिए वैलिड फिटनेस सर्टिफिकेट था. हालांकि, यात्रियों का कहना है कि वह बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बेहोश होकर झुकी हुई दिखाई दे रही थीं.
परिवार ने नहीं दिया कोई जवाब
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 18 दिसंबर, 2025 को हुई जब पांच रिश्तेदारों वाला परिवार उस बुजुर्ग महिला के साथ फ्लाइट में चढ़ा. बताया जा रहा है कि EasyJet के स्टाफ ने उसकी हालत साफ दिखने के बावजूद उसे बोर्डिंग की इजाज़त दे दी क्योंकि उसके पास एक वैलिड फिट-टू-फ्लाई मेडिकल सर्टिफिकेट था. परिवार ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. ब्रिटिश परिवार पर EasyJet फ्लाइट में ‘मृत’ दादी को व्हीलचेयर पर ले जाने का आरोप था. अब इस मामले में एयरलाइन कंपनी ने दिया जवाब एक यात्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि फ्लाइट में मौजूद एक असली डॉक्टर ने कन्फर्म किया कि वह पहले से ही मर चुकी थी.
प्लेन टेक-ऑफ की तैयारी के समय पता चली सच्चाई
जब प्लेन टेक-ऑफ की तैयारी कर रहा था तो केबिन क्रू को पता चला कि महिला की मौत हो गई है. प्लेन टर्मिनल पर वापस लौटा और इमरजेंसी सेवाओं ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस अप्रत्याशित घटना के कारण फ्लाइट 12 घंटे लेट हो गई, जिससे यात्रियों में गुस्सा फैल गया. ज़्यादातर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर हैरानी और गुस्सा ज़ाहिर किया और सवाल किया कि EasyJet ने एक मृत व्यक्ति को फ्लाइट में क्यों चढ़ने दिया. Metro.UK की रिपोर्ट के अनुसार, एक यात्री ने पूछा, EasyJet के ग्राउंड स्टाफ क्या सोच रहे थे?
विमान में चढ़ाया था शव?
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक सहयात्रियों का कहना है कि महिला के शव को व्हीलचेयर की मदद से विमान के पिछले हिस्से में स्थित सीटों तक ले जाया गया. यहां उसे परिवार के 5 सदस्यों की मदद से उसकी सीट पर लिटाया गया. यात्रियों का दावा है कि परिवार को फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति केवल इसलिए दी गई क्योंकि उन्होंने बोर्डिंग क्लर्क को बताया कि बुजुर्ग महिला थकी हुई है. क्लर्क ने महिला की हालत पर सवाल उठाया था. इतना ही नहीं एक यात्री ने समूह के एक सदस्य को क्लर्क से यह कहते हुए सुना कि कोई बात नहीं हम डॉक्टर हैं.
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी शहर में अचानक गायब हुई 1 लाख से ज्यादा घरों की बिजली, ‘ब्लैकआउट’ से थमा शहर
