News in Brief

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

दिल्ली दुग्ध योजना

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2026 8:30PM by PIB Delhi

  • दिल्ली दुग्ध योजना (DMS) के 380 दुग्ध बूथ वर्तमान में राजधानी में कार्यरत हैं।
  • पिछले पांच वर्षों के दौरानDMS द्वारा अर्जित लाभ/हानि का विवरण निम्नलिखित है:-

वर्ष

आंकड़े लाख रु. में

2020-21

(+) 263.06

2021-22

(-) 334.24

2022-23

(-)5873.23

2023-24

(-) 6445.96

2024-25

(-)2465.60

ग.   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिनांक 22.04.2015 को हुई अपनी बैठक में पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) द्वारा खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली दुग्ध योजना के लिए संचालन एवं प्रबंधन (O&M) एजेंसी के चयन हेतु अनुमोदन दिया था। तदनुसार, विभाग ने इस संबंध में दिनांक 26.05.2017 और 27.06.2018 को दो खुली बोलियां आमंत्रित की थीं। लेकिन दिल्ली दुग्ध योजना के संचालन एवं प्रबंधन को 30 वर्षों के लिए पट्टे पर सौंपने के लिए विभाग को कोई उपयुक्त रियायतग्राही नहीं मिल पाया, क्योंकि खुली बोली के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावित मूल्य/दरें विभाग द्वारा निर्धारित ‘आरक्षित मूल्य’ से कम थीं।

यह जानकारी आज लोकसभा में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री,भारत सरकार श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी

***

JP

(रिलीज़ आईडी: 2222830) आगंतुक पटल : 3