News in Brief

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. यह मुकाबला  सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया. सांसे थमा देने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को 20 ओवर में 3 विकेट से जीत मिली. कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और नीदरलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड 147 रन ही बना सकी. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन वह उसे  आगे जारी रख पाने में कामयाब रहे. टीम के काबिल बल्लेबाज बाबर आजम का फ्लॉप शो एक बार फिर जारी रहा.उसके बाद पाकिस्तान एक के बाद एक विकेट गंवाती चली गई आखिरी के 2 ओवर में जीत के लिए 25 रनों की दरकार थी पाकिस्तान 7 विकेट खो चुकी थी. क्रीज पर फहीम अशरफ और शाहीन शाह अफरीदी थे. अशरफ ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 29 रन बनाकर टीम को बेइज्जती से बचा लिया. पाकिस्तान ये मुकाबला हारते-हारते बची. इस जीत पर अशरफ ने कहा…

‘हमें विकेट बचाकर खेलना’
जीत के बाद अशरफ ने कहा, ‘हम पिछले एक साल से एक जैसी क्रिकेट खेल रहे हैं. इसलिए हमें जो भी काम दिया जाता है, हम उसे ठीक से और बेहतरीन तरीके से करने की कोशिश करते हैं. दिल की धड़कन तेज थी, ऐसा होना कोई नई बात नहीं थी और न ही पहली बार हुआ था. बस मैदान पर जाकर वही करना था जो हमें आता है. बल्लेबाजी करने वाले साथियों के साथ हमारी यही चर्चा थी कि हम अपना विकेट न गंवाएं. हम एक-एक ओवर करके खेल सकते हैं. अगर हमें 1 या 2 चौके मिल जाते हैं, तो हम जीत के करीब पहुंच जाते हैं.’

खुदा को किया शुक्रिया
उन्होंने  आगे कहा, ‘भगवान का शुक्र है, बिल्कुल वही हुआ जो हम चाहते थे. (19वें ओवर में) जब गेंद हवा में थी, मैं प्रार्थना करता रहा कि वह कैच छोड़ दे. हम जल्दी खत्म करना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आपकी टीम बिखर जाती है. ऐसी स्थिति में, आपको अपने हौसले पर काबू रखना होता है. अगर आप हमारी टीम को देखें, तो जब हम अच्छा नहीं खेलते हैं, तब भी हम अपने हौसले पर काबू रखते हैं, और इसी वजह से हमें अच्छे नतीजे मिलते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

अशरफ की मैच विनिंग पारी

नीदरलैंड के 148 रनों के जवाब में पाकिस्तान को जीतने के लिए हर नाकाम प्रयास करना पड़ा. आखिरी के ओवर में फहीम अशरफ ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हुए इस सांसे थमा देने वाले मुकाबले में जीत दिलाने का काम किया. बता दें कि अशरफ ने महज 11 गेंदों में 29 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाने का काम किया. अशरफ की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया.

ये भी पढ़ें: बाबर आजम की घनघोर बेइज्जती… पहले ही मैच में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड…इस मामले में सबसे फिसड्डी बैटर बने