Liquor Stocks wiped of brands stop production: दुनियाभर में GEN Z आबादी के बारे में नई-नई चीजें पता चल रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के GEN Z अपनी पहले की पीढ़ी से ज्यादा सात्विक है, खासकर शराब की लत से कोसों दूर हैं. कहीं इस वजह से ही लिकर यानी शराब बनाने वाली बड़ी-बड़ी कंपनियों का भट्टा तो नहीं बैठ रहा, आइए जानते हैं. दरअसल फोर्ब्स समेत कुछ अन्य पश्चिमी रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि दुनियाभर में शराब का प्रोडक्शन पर बुरी तरह प्रभावित हुआ. कंपनियों के स्टॉक निकल नहीं रहे हैं. जिम बीम (Jim Beam) जैसे बड़े ब्रैंड को अपना प्रोडक्शन रोकना पड़ा है.
क्या दुनिया शराब की लत से दूर हो रही?
कई देशों में शराब के विभिन्न ब्रांड्स के स्टॉक का ढेर लगा है. पुराना स्टॉक ही अबतक नहीं बिक पाया है. कुछ ब्रांड्स की सेल को एकदम जीरो हो गई है. शराब बनाने वाली डिस्टलरी में सन्नाटा है. इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग शराब की सेल में आई अप्रत्याशित गिरावट से हैरान हैं. उदाहरण के लिए ‘जिम बीम’ जो खास व्हिस्की के लिए दुनियाभर में मशहूर है, चीन समेत दुनिया के कई बाजारों में इस ब्रैंड की सेल एकदम थम गई है. इस ब्रैंड को अरबों रुपये का नुकसान हुआ है. शराब की दुकानों/ठेकों में स्टॉक के स्टॉक भरे हैं. ऐसी स्थिति क्यों आई, इसको लेकर जांच में कई कारण सामने आ रहे हैं.
ज़ेन जी की शराब से दूरी के इतर अमेरिकी टैरिफ भी इसकी वजह है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जितना टैरिफ दूसरे देशों पर लगाया, जवाब कार्रवाई में चीन जैसे देशों ने भारी टैरिफ अमेरिका पर ठोका. आंकड़ों की बात करें तो चीन ने अमेरिका से आने वाले सामान पर बदले की कार्रवाई करते हुए टैरिफ का एक और हथौड़ा चलाया है. चीन ने अपने इस फैसले में अमेरिका से इंपोर्ट होने वाले सामानों पर ड्यूटी को बढ़ाकर 125% कर दिया. ये फैसला अमेरिका द्वारा हाल ही में चीन में बने सामान पर टैरिफ को बढ़ाकर 145% करने के जवाब में लिया गया. ट्रंप के चंचल और बेतुके फैसलों के चलते चीन-अमेरिका की ट्रेड टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अन्य सेक्टरों की तरह अमेरिका की शराब बनाने वाली कंपनियों को भी तगड़ा नुकसान हुआ है.
