Can President of Another Country be Kidnapped: आज पूरी दुनिया में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अरेस्टिंग की खबर छाई हुई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकन सेना ने वेनेजुएला पर घातक और सटीक हमला बोला. महज 3 घंटे के इस ऑपरेशन में ही वेनेजुएला की सेना ने सरेंडर कर दिया. इसके बाद अमेरिकन कमांडोज राष्ट्रपति भवन पर उतरे और निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को उठाकर यूएस ले गए. किसी दूसरे मुल्क के राष्ट्रपति को पकड़कर ले जाने की यह अपने आप में दुर्लभ घटना कही जा रही है. 

ट्रंप की 5 साल पुरानी प्लानिंग

हैरानी की बात यह भी है कि वैश्विक और अमेरिकन कानूनों में भी दूसरे मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ इस तरह के बर्ताव को गैर-कानूनी माना गया है. फिर ट्रंप ने सब कानूनों को ताक पर रखकर इस तरह का ऑपरेशन करने की हिमाकत कैसे की. अमेरिकन खुफिया एजेंसियों की मानें तो यह सब एक्शन अचानक हुआ है. इसके लिए ट्रंप ने 5 साल पहले ही प्लानिंग शुरू कर दी थी. इस अवधि में वैश्विक कानूनों की काट तैयार करके वेनेजुएला के खिलाफ माहौल बनाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

Nicolas Maduro: बस ड्राइवर से राष्ट्रपति तक, निकोलस मादुरो कैसे बन गए वेनेजुएला के तानाशाह? सत्य साईं बाबा को मानते थे अपना गुरु

सहयोगी वेबसाइट WION के मुताबिक, मादुरो के खिलाफ अभियान चलाने के लिए ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सिद्धांत ‘नोरीएगा मिसाल’ को अपनी ढाल बनाया. यह सिद्धांत अमेरिकी न्यायपालिका ने तब लागू किया था, जब 1989 में अमेरिका ने पनामा पर हमला करके वहां के तानाशाह मैनुअल नोरेगा को पकड़ लिया था. इसके बाद अमेरिकी अदालतों ने सिद्धांत प्रतिस्थापित करते हुए कहा कि अगर सेना किसी भी व्यक्ति को पकड़कर अमेरिका की अदालत में ले आए तो स्थानीय कोर्ट को उसे सुनवाई के लिए स्वीकार करने का अधिकार है. फिर चाहे उसे किसी भी तरह से क्यों न पकड़ा गया हो. 

‘राष्ट्रपति न मानने वाला’ रास्ता

इसके बाद वैश्विक आलोचनाओं से बचने के लिए ‘निकोलस मादुरो को राष्ट्रपति न मानने वाला’ रास्ता चुना गया. इसके लिए ट्रंप ने अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल में एक बड़ा फैसला लिया. मार्च 2020 में अमेरिका ने मादुरो पर ड्रग-आतंकवाद का मुकदमा दर्ज किया. साथ ही उन पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम रख दिया. इस आदेश के साथ ही अमेरिका ने उनकी राजनयिक इम्युनिटी खत्म कर दी. ऐसे में अमेरिकी नजरिये से अब मादुरो एक घोषित भगोड़ा अपराधी थे, जिनके खिलाफ कोई भी ऑपरेशन सामान्य गिरफ्तारी मानी जाती, कोई युद्ध नहीं.

Venezuela New President: मादुरो को तो ट्रंप ले गए! अब कौन संभालेगा वेनेजुएला की सत्ता? इस ‘ऑयरन लेडी’ का नाम सबसे आगे

अंतरराष्ट्रीय कानून का ढूंढ लिया तोड़

संयुक्त राष्ट्र के नियमों के मुताबिक यह कार्रवाई गलत है क्योंकि इससे वेनेजुएला की संप्रभुता टूटती है. लेकिन अमेरिका ने इसका भी तोड़ ढूंढ लिया. वह मादुरो की गिरफ्तारी से कई महीने पहले से ही उनके खिलाफ माहौल बनाने लगा था. अब उसका कहना है कि उसने यह कार्रवाई अपने बचाव में की है क्योंकि मादुरो का ड्रग नेटवर्क अमेरिका पर कोकीन के ज़रिए हमला कर रहा था.

Venezuela New President: मादुरो को तो ट्रंप ले गए! अब कौन संभालेगा वेनेजुएला की सत्ता? इस ‘ऑयरन लेडी’ का नाम सबसे आगे

अपने इस एक्शन के लिए ट्रंप एक अन्य तर्क भी दे है. उसका कहना है कि मादुरो पर यातना और मानवता के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं. ऐसे में दुनिया का कोई भी देश इस तरह के अपराध के आरोपी को पकड़ सकता है. इसके साथ ही वह वेनेजुएला में अपने फेवर वाली नई अंतरिम सरकार बनवाने की कोशिश कर रहा है. अगर ऐसा हो जाता है तो वह सरकार बैक डेट से अमेरिका की कार्रवाई को मंजूरी दे सकती है. जिसके बाद यह अपहरण” नहीं बल्कि कानूनी प्रत्यर्पण बन जाएगा.