Ice age: पृथ्वी के बढ़ते तापमान को लेकर एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है. जिसमें बताया गया है कि हम एक हिमयुग की ओर बढ़ रहे हैं. यानी की धरती पर सिर्फ बर्फ ही बर्फ होगी. हालांकि पृथ्वी के गर्म होने और हिमयुग की बात आपस में मेल नहीं खाती है लेकिन वैज्ञानिकों ने इसके पीछे तर्क दिया है. उनका मानना है कि जैसे-जैसे कार्बन डाइऑक्साइड का लेवल बढ़ेगा और पृथ्वी ज्यादा गर्म होगी जिसकी वजह से संतुलन बिगड़ेगा और गर्मी ठंड में बदल जाएगी, जिससे हम हिमयुग में वापस जाएंगे. 

वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती में एक नेचुरल थर्मोस्टेट है जो हालात नियंत्रण से बाहर होने पर तापमान को कंट्रोल करता है. जब वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और गर्मी ज्यादा हो जाएगी तो फिर बारिश होगी, जिससे चट्टान टूटेंगी और सारी सीओ2 समुद्र में चली जाएगी, जिसको छोटे प्लवक खाएंगे और फिर डूब कर मर जाएंगे. ऐसा होने से सीओ2 हजारों साल के लिए धरती से गायब हो जाएगी और पृथ्वी ठंडी हो जाएगी, जिसके बाद जीवन चक्र फिर से शुरू हो जाएगा.

क्या कहता है नया रिसर्च?
नए रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि जब पृथ्वी पर अत्यधिक गर्मी हो जाएगी तो थर्मोस्टेट सही ढंग से काम नहीं कर पाएगा. जिसके कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ेगा और समुद्र पोषक तत्वों खासकर फास्फोरस से भर जाएंगे और इसके चलते प्लवकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. जबकि ज्वालामुखी और दूसरी घटनाओं से वायुमंडल में मौजूद सीओ2 समुद्र में मौजूद सीओ2 से कम होने लगेगा.  क्योंकि थोड़े ऑक्सीजन वाले और ज्यादा गर्म समुद्र में फास्फोरस फिर से बनेगा, जिसके कारण प्लवकों की इसकी ज्यादा मात्रा मिलेगी और वो संख्या में बढ़ते रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

हिमयुग की ओर धरती
प्लवकों की संख्या ज्यादा होने के कारण धरती के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और धरती हिमयुग में प्रवेश कर जाएगी. हालांकि, रिसर्च का कहना है कि ऐसा अभी नहीं होगा. क्योंकि ये प्रक्रिया लाखों वर्षों तक चलेगी लेकिन तब तक इंसान इसको देखने के लिए नहीं बचेंगे. इस पूरे चक्र में जलवायु परिवर्तन भी होंगे और ज्यादा गर्मी और समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा, जो तट के बड़े हिस्सों को बहा ले जाएगा. 

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला ‘खजाने का महासागर’, ऑस्ट्रेलिया में मिला 55 अरब टन लोहे का भंडार, हिल गई पूरी दुनिया!