टी20 विश्व कप की शुरुआत हुए 3 दिन बीत चुके हैं. पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस मुकाबले में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी थी. तकरीबन 150 रनों के लक्ष्य को भी हासिल करने में पाकिस्तान के पसीने छूट गए थे. उन्हें आखिरी के ओवर में उस मुकाबले में जीत मिली थी. बहरहाल, खास बात ये है कि इस मैच में पाकिस्तान टीम के मुख्य खिलाड़ी बाबर आजम बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे और वह महज 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. आज यानी 10 फरवरी को पाकिस्तान और यूएसए के बीच में मौजूदा टी20 विश्व कप का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग और पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री ने जमकर सवाल दागे हैं. साथ ही इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बाबर की बैटिंग को लेकर तीखी आलोचना की है.
बाबर को पोंटिंग की हिदायत
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि बाबर आजम की बल्लेबाजी में अब पहले वाली गहराई नहीं रही. वह अब पहले जैसा टाइमिंग नहीं कर पाते हैं. इस बात को आगे डिटेल में समझाते हुए उन्होंने बताया कि कोई बल्लेबाज लिमिटेड ओवर्स के इस फॉर्मेट में 18 गेंदों में महज 15 रन बनाता है , तो उसके कारण दूसरी छोर बल्लेबाज के ऊपर प्रेशर आता है. उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में उन्हें शुरुआत से ही आक्रामक होने की जरूरत है. शुरुआती 6 गेंदों में कम से कम 2 चौके लगाने की जरूरत होगी. नहीं तो हर बार उनकी स्लो बल्लेबाजी की वजह से मैच का रुख बदल सकता है.
रवि शास्त्री की खास सलाह
रवि शास्त्री ने भी बाबर की मौजूदा हालत पर चिंता जाहिर की है उनका कहना है कि करियर के इस चरण में बाबर पर बड़े खिलाड़ी होने की जिम्मेदारी का एक्स्ट्रा दबाव है. उनसे हर मुकाबले में रन बनाने की अपेक्षा की जाती है और यही दबाव उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है. शास्त्री का मानना है कि बाबर को शुरुआत की पहली पांच गेंदों में आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए. भले ही वह जल्दी आउट हो जाएं, लेकिन चौके-छक्के लगाने का इरादा साफ दिखना चाहिए.इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और टीम को तेज शुरुआत भी मिलेगी.
वन डाउन पर बल्लेबाजी की सलाह
रिकी पोंटिंग का मानना है कि बाबर को उनके पसंदीदा बैटिंग पोजिशन पर वापिस से बल्लेबाजी करने के लिए जाना होगा. पावरप्ले के दौरान फील्ड ओपन होने पर अगर वह खुल कर खेलेंगे तो उसके उन्हें कई फायदे मिल सकते हैं. उनका मानना है कि बाबर के बाद बल्लेबाजी करने आने वाले खिलाड़ियों के पास शॉट की कोई कमी नहीं है वह तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं.
ये भी पढ़ें:‘लोगों के बहकावे…’, विश्व कप विजेता कप्तान को महानतम क्रिकेटर ने दिया अनोखा तोहफा, आग की तरह फैल रहा Video
