नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) अक्सर सुर्खियों में रहती है. सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर सारा के 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके फोटोज और वीडियोज को काफी लाइक्स और व्यूज मिलते हैं. अब वो नए लुक में नजर आईं हैं.
नए लुक में सारा
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, वो मुंबई में किसी क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुई हैं. उनका स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने एनिमल प्रिंटेड रैप ड्रेस पहना हुआ है जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने पेडेंट चेन और स्ट्रैप्ड सैंड्लस पहन रखी है. खुले बालो के साथ सारा ने अपना लुक सिंपल रखा है. 23 साल की सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में फ्लावर शेप के स्टड्स पहन रखे हैं. साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का फैंसी बैग कैरी किया है.
फैंस को आई गिल की याद
सारा तेंदुलकर का नाम अक्सर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) से जोड़ा जाता है. फैंस सोशल मीडिया पर सारा और गिल की फोटोज पर अलग-अलग तरह की कमेंट करके मजे लेते हैं. सारा की इस नए लुक वाली फोटो पर भी फैंस ने कहा है कि ‘गिल कहा हैं’.

किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं है शुभमन
हाल के वक्त में सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) की डेटिंग के चर्चे खूब उड़े हैं. हालांकि गिल ने कुछ दिनों पहले ये दावा किया था कि वो सिंगल हैं. गिल ने इंटस्टाग्राम पर लोगों के साथ एक सवाल जवाब सेशन कर अपने सिंगल होने के बारे में बताया था.
VIDEO
