News in Brief

Team India Full Schedule 2026: टीम इंडिया धमाकेदार अंदाज में नए साल का आगाज करने की फिराक में है. 2025 में कभी चैंपियन बनने की खुशी रही तो कभी हार का गम. लेकिन 2026 के लिए टीम ने कमर कस ली है. फैंस को 2026 में क्रिकेट से फुल एंटरटेनमेंट दिखने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज से ज्यादातर फैंस वाकिफ होंगे, लेकिन हम आपको पूरे साल में टीम इंडिया के शेड्यूल से रूबरू कराने जा रहे हैं. 2026 में मुख्य चुनौती उस T20I दबदबे को घरेलू T20 वर्ल्ड कप में सफलता में बदलना होगा. 

कई टीमों की मेजबानी करेगा भारत

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी श्रीलंका के साथ मिलकर करेगी. इसी के साथ कई बाइलेटरल सीरीज में भी भारतीय टीम मेजबान होगी. भारत ने पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इस बार कप्तान भी नया होगा और कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे. टाइटल बचाने के लिए टीम इंडिया से उम्मीदें बहुत ज़्यादा होंगी. वर्ल्ड कप के आसपास एक बिज़ी शेड्यूल है जिसमें भारत कई टीमों की मेज़बानी करेगा और विदेशों का दौरा करेगा, जिसमें गलती या ज्यादा रिकवरी के लिए बहुत कम गुंजाइश होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

टीम इंडिया में बड़े बदलाव

फॉर्मेट कोई भी हो पिछले एक साल में टीम इंडिया पूरी बदल चुकी है. पिछले साल मई के महीने में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद शुभमन गिल को टीम की कमान मिल गई. वनडे में भी गिल कप्तानी करेंगे. बात करें टी20 फॉर्मेट की तो यहां टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी, जिन्होंने पिछले एक साल में भारत को इस फॉर्मेट में बड़ी जीत दिलाई हैं. 

ये भी पढे़ं.. छत्तीसगढ़ को विजय हजारे ट्रॉफी में मिली पहली जीत, विकल्प के शतक से खुला खाता

2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

जनवरी 2026: न्यूजीलैंड का भारत दौरा (ODI और T20I सीरीज)

11 जनवरी: पहला वनडे (ODI) – BCA स्टेडियम, वडोदरा

14 जनवरी: दूसरा वनडे (ODI) – निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट

18 जनवरी: तीसरा वनडे (ODI) – होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर

21 जनवरी: पहला टी20 (T20I) – VCA स्टेडियम, नागपुर

23 जनवरी: दूसरा टी20 (T20I) – शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर

25 जनवरी: तीसरा टी20 (T20I) – बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

28 जनवरी: चौथा टी20 (T20I) – ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम

31 जनवरी: पांचवां टी20 (T20I) – ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

फरवरी – मार्च 2026: ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप (भारत और श्रीलंका)

7 फरवरी: भारत बनाम अमेरिका (USA) – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

21 फरवरी – 1 मार्च: सुपर 8 मुकाबले (क्वालीफाई करने पर)

5 मार्च: सेमीफाइनल – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

8 मार्च: फाइनल – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

मार्च – मई 2026: IPL 2026
26 मार्च – 31 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन.

जून – जुलाई 2026: अफगानिस्तान और इंग्लैंड दौरा
जून: अफगानिस्तान का भारत दौरा (3 वनडे और 1 टेस्ट मैच) – तारीखें घोषित होना बाकी.

1 – 11 जुलाई (इंग्लैंड दौरा – T20 सीरीज): चेस्टर-ले-स्ट्रीट, मैनचेस्टर, नॉटिंघम, ब्रिस्टल और साउथेम्प्टन में 5 मैच.

14 – 19 जुलाई (इंग्लैंड दौरा – ODI सीरीज): बर्मिंघम, कार्डिफ और लॉर्ड्स (लंदन) में 3 मैच.

अगस्त – दिसंबर 2026: आगामी सीरीज
अगस्त: भारत का श्रीलंका दौरा (2 टेस्ट मैच).

सितंबर: एशियन गेम्स (जापान) और अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैच.

सितंबर: वेस्टइंडीज का भारत दौरा (3 वनडे और 5 टी20).

अक्टूबर – नवंबर: भारत का न्यूजीलैंड दौरा (2 टेस्ट और 3 वनडे).

दिसंबर: श्रीलंका का भारत दौरा (3 वनडे और 3 टी20).