Bangladesh News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां ये देश अस्थिरता से गुजर रहा है वहीं दूसरी तरफ हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं. इसका आलम इसी बात से लगाया जा सकता है कि फेनी जिले में एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई. यहां पर ऑटो ड्राइवर समीर दास की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. इससे पहले भी कई हिंदुओं की हत्या की गई थी.
इससे पहले भी हुई है मौतें
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक 18 दिसंबर को मैमनसिंह में कपड़ा फैक्ट्री वर्कर दीपू चंद्र दास कि मौत के बाद ये आठवां मामला है जब किसी व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया. फेनी जिले के दागनभुइयां में यह घटना उस दिन हुई जब मशहूर हिंदू म्यूजिशियन और अवामी लीग के सीनियर पदाधिकारी प्रोलॉय चाकी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, उनकी मौत के बाद परिवार वालों ने जेल एडमिनिस्ट्रेशन पर जरूरी मेडिकल केयर न देने का आरोप लगाया है और पुलिस के इस दावे को गलत बताया है कि यह एक नेचुरल मौत थी.
पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
एक पुलिस ऑफिसर ने कहा समीर को पीट-पीटकर मार डाला गया, देसी हथियारों का इस्तेमाल किया गया. हमलावरों ने उसे चाकू मारा, और फिर उसके बैटरी से चलने वाले ऑटो-रिक्शा में भाग गए, यह एक प्री-प्लांड मर्डर लगता है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
खराब हो रहे हैं रिश्ते
बांग्लादेश में धार्मिक माइनॉरिटीज, खासकर हिंदुओं पर हमलों ने दिल्ली-ढाका रिश्तों को और खराब कर दिया है, पिछले हफ्ते भारत ने मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की आलोचना की थी कि वह अपराधों के पीछे कम्युनल इरादे को छिपाने की कोशिश कर रही है. भारत को जवाब देते हुए, यूनुस की सरकार ने हत्याओं समेत घटनाओं की रिपोर्ट को झूठे प्रोपेगैंडा के जरिए कम्युनल सद्भाव को खत्म करने की कोशिश बताकर कम करने की कोशिश की.
