
Nepal T20 World Cup Squad: नेपाल ने भारत-श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. स्पिनर संदीप लामिछाने को टीम में रखा गया है. वह टीम के स्पिन अटैक की कमान संभालेंगे. लामिछाने टी20 फॉर्मेट में गेंदबाजी में नेपाल के मुख्य खिलाड़ी बने हुए हैं. उन्होंने 2025 में 10 मैचों में 10.23 की औसत से 21 विकेट लिए हैं. रोहित पोडैल टीम की कप्तानी जारी रखेंगे.
रेप के आरोप में फंसे थे संदीप
संदीप लामिछाने तब विवादों में घिर गए थे जब एक निचली अदालत ने उन्हें 18 साल की लड़की से रेप का दोषी पाया और उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई. हालांकि, एक अपील कोर्ट ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया और उन्हें 2024 में T20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल की टीम में शामिल किया गया था.
संदीप का जबरदस्त रिकॉर्ड
25 साल के संदीप ने नेपाल के लिए 68 टी20 मैचों में 129 विकेट लिए हैं. उनका औसत 12.14 और इकॉनमी रेट छह से थोड़ा ज्यादा है. लामिछाने का ग्लोबल लीग का अनुभव उन्हें टीम के लिए एक अहम विकेट लेने वाला खिलाड़ी बनाता है और उन्हें लेफ्ट-आर्म स्पिनर ललित राजबंशी का साथ मिलेगा. दीपेंद्र ऐरी और बसीर अहमद स्पिन विभाग में अन्य विकल्प होंगे.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: दीप्ति शर्मा से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, अब पहले स्थान पर ये खूंखार बॉलर, हरमनप्रीत कौर को फायदा
8 फरवरी को इंग्लैंड से पहला मुकाबला
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल एक शांत और रणनीतिक रूप से तेज कप्तान के तौर पर लगातार बेहतर हो रहे हैं. 23 साल का यह ऑलराउंडर नेपाल की तरक्की का अहम हिस्सा बन गया है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. नेपाल चार ग्रुप मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाया था. दीपेंद्र सिंह ऐरी को उप-कप्तान बनाया गया है. नेपाल ग्रुप सी में इंग्लैंड, बांग्लादेश, इटली और वेस्टइंडीज के साथ है. वह 8 फरवरी को अपने पहले मैच में इंग्लैंड का सामना करेगा.
ये भी पढ़ें: 8 ओवर, 30 रन, 7 विकेट… शब्बीर खान ने मणिपुर पर बरपाया कहर, विजय हजारे ट्रॉफी एलीट में बिहार की एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल टीम
रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बाम.
