Iran Protest: ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच खामेनेई की तस्वीर के साथ सिगरेट जलाती कुछ महिलाओं की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तेहरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की तस्वीरों के साथ सिगरेट जलाते हुए यह तस्वीरें साहसिक विरोध प्रदर्शन का प्रतीक बन गया है, जो अब ग्लोबल लेवल पर वायरल हो गया है. इंटरनेट पर ईरानी महिलाओं की ओर से किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन का अनोखा ट्रेंड इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. इससे दुनियाभर में ईरानी लोगों में सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष का ध्यान आकर्षित हो रहा है.     

खामेनेई की तस्वीर पर सिगरेट जलाती महिलाएं 

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में कई महिलाओं को खामेनेई की तस्वीरों को जलाकर सिगरेट जलाते हुए देखा जा सकता है. इसे ईरान की राजनीतिक और धार्मिक सत्ता के लिए एक खुली चुनौती बताया जा रहा है. इंस्टाग्राम, X, टेलीग्राम और रेडिट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके वीडियो क्लिप और फोटो कई बार शेयर और रीपोस्ट किए जा रहे हैं.

ईरान की ओर से असहमति पर कंट्रोल सख्त करने के बावजूद अधिकारियों के लिए इसे रोकना मुश्किल होता जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- हम झुकेंगे नहीं… ईरान में विरोध-प्रदर्शनों के बीच खामेनेई का देश को संबोधन, अमेरिका को कड़ा संदेश  

 

विरोध का प्रतीक 

ईरानी कानून के तहत सुप्रीम लीडर की तस्वीर जलाना एक गंभीर अपराध है. इसके बावजूद महिलाएं जानबूझकर इसे सीगरेट के साथ जला रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान में महिलाओं के लिए सामाजिक नियम सख्त कर दिए गए हैं, जिसमें हिजाब का पालन और महिलाओं की व्यक्तिगत आजादी पर प्रतिबंध शामिल हैं. ऐसे में महिलाएं इस हरकत के जरिए ईरान में लागू इन नियमों को अस्वीकार कर रही हैं. यह विरोध का प्रतीक माना जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- ‘हम उनके साथ काम नहीं करेंगे जिनपर हमें भरोसा नहीं…,’ ट्रंप की चाल को बड़ा झटका, गाजा में नहीं होगी PAK आर्मी की एंट्री, इजरायल ने लताड़ा  

 

ईरान में बढ़ता विरोध 

यह वायरल ट्रेंड ऐसे वक्त पर सामने आया है जब ईरान बढ़ते आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है. यहां की जनता करेंसी का तेजी से कमजोर होना और फूड प्रोडक्ट्स की महंगी कीमतों को लेकर गुस्से में है. इसके चलते देशभर के शहरों में तेजी से विरोध प्रदर्शन बढ़ गया है. प्रदर्शनकारियों ने सीनियर लीडर्स की तस्वीरें जलाने और सत्ताधारी दल से जुड़ी मूर्तियों को नुकसान पहुंचाना भी शुरु कर दिया है. बता दें कि तेहरान में विरोध का यह रूप साल 2022 में पुलिस हिरासत में महसा अमिनी की मौत के बाद हुए आंदोलन पर आधारित है. एक ओर जहां प्रशासन की ओर से सड़क प्रदर्शन को बलपूर्क दबा दिया गया है तो वहीं अब यह विरोध ऑनलाइन फैल गया है.