Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की पुष्टि की है. ट्रंप अप्रैल में बीजिंग जाएंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि शी साल के अंत में वाशिंगटन का दौरा कर सकते हैं. इस यात्रा को अमेरिका-चीन संबंधों में सुधार और व्यापार बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले साल ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए टैरिफ और व्यापारिक दबाव के बावजूद अब ट्रंप संबंध सुधार की दिशा में कदम उठा रहे हैं.

मैं अप्रैल में चीन जा रहा हूं: ट्रंप

Add Zee News as a Preferred Source

स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद वॉशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि हम एक यात्रा करने जा रहे हैं. मैं अप्रैल में जा रहा हूं. उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने रिश्तों को शानदार बताते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं. हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव आया था. उनके मुताबिक, कोविड के समय संबंध बहुत खराब हो गए थे, लेकिन अब हालात बेहतर हैं.

ये भी पढ़ें: अपनी ही गुगली में कैसे फंसे ट्रंप? यूक्रेन-ताइवान बना बड़ी समस्या; अब जिनपिंग और पुतिन को कैसे रोकेगा यूएस

चीन अमेरिका से खरीदता है सोयाबीन: ट्रंप 

ट्रंप ने अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में सुधार का जिक्र करते हुए कहा कि चीन एक बार फिर अमेरिकी कृषि उत्पादों की बड़े पैमाने पर खरीद कर रहा है. उन्होंने विशेष रूप से सोयाबीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन द्वारा भारी मात्रा में सोयाबीन खरीदे जाने से अमेरिकी किसान खुश हैं और इससे उनकी सरकार भी संतुष्ट है. ट्रंप के अनुसार, यह व्यापारिक गतिविधियां दोनों देशों के बीच रिश्तों में सकारात्मक संकेत देती हैं.