Singapore News: अक्सर देखा जाता है कि कैब या ऑटो की सवारी करने वालों से किसी न किसी बात को लेकर बहस हो जाती है. सिंगापुर में एक भारतीय मूल की महिला ने 73 साल के टैक्सी ड्राइवर को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया. जिसकी वजह से उसे दो हफ्ते की सजा सुनाई गई है. उसपर आरोप है कि उसने पुलिस स्टेशन में किराए को लेकर एक टैक्सी ड्राइवर को थप्पड़ मारकर उसे चोट पहुंचाई थी. 

महिला ने जड़ दिया थप्पड़
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 36 साल की शालिनी देवराजन ने SGD 24 (USD19) का अपना टैक्सी किराया देने से मना कर दिया क्योंकि उसके पास कैश नहीं था और उसने ड्राइवर के बताए पेमेंट ऑप्शन को भी मना कर दिया. जब महिला ने उसे पुलिस स्टेशन ले जाने की चुनौती दी तो ड्राइवर ने उसकी बात मान ली और फिर महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया.

शराब की आ रही थी बदबू
कोर्ट में बताया गया कि पीड़ित 11 नवंबर  2025 को दोपहर करीब 3 बजे एक टैक्सी चला रहा था जिसे किसी दूसरे आदमी ने रोका था. देवराजन अकेले कैब में चढ़ गई और पीड़ित को उसे यिशुन हाउसिंग एस्टेट में उसके अपार्टमेंट ब्लॉक तक ले जाने के लिए कहा. विक्टिम ने देखा कि देवराजन से शराब की बदबू आ रही थी. उसने सो रही महिला को वहां तक पहुंचाया फिर उसे जगाया और किराया बताया. 

Add Zee News as a Preferred Source

महिला ने नहीं दिया किराया
हालांकि महिला के पास तो कैश था और न ही कैशलेस पेमेंट का कोई तरीका था. उसने किसी को फोन किया और फिर कहा कि उसे पैसे लेने के लिए अपनी यूनिट जाना है. ड्राइवर ने उससे कहा कि वह ऊपर जाने से पहले अपना फोन वहीं छोड़ दे, लेकिन उसने मना कर दिया. ड्राइवर ने यह भी कहा कि वह भी यूनिट तक उसका पीछा करे, लेकिन उसने मना कर दिया. इसके बाद उसने थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद उसने शिकायत की और फिर उसे अरेस्ट कर लिया गया.