News in Brief

Vijay Hazare Trophy Venkatesh Iyer: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुई. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया. उसने अय्यर के लिए 7 करोड़ रुपये खर्च किए. वेंकटेश इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में थे. अब आरसीबी में जाते ही उनकी किस्मत चमक गई है. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज के लिए मध्यप्रदेश का कप्ताना बनाया गया है.

24 दिसंबर से होने हैं मैच

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को कप्तान के रूप में वेंकटेश के नाम की घोषणा की. लीग स्टेज 24 दिसंबर से 8 जनवरी, 2026 तक अहमदाबाद में खेला जाएगा. मध्य प्रदेश की कप्तानी मिलना वेंकटेश अय्यर के करियर के लिए बेहद अहम पड़ाव है. वेंकटेश 2021 से 2025 तक कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे. उनकी टीम में यश दुबे और कुमार कार्तिकेय भी हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

अय्यर की टीम में बड़े-बड़े धुरंधर

कार्तिकेय 2022 से 2024 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद 2025 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए थे. शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह और माधव तिवारी भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. माधव तिवारी के साथ फिलहाल फिटनेस की समस्या है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 काफी रोमांचक होने वाली है. संभावना है कि इस संस्करण में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार्स अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए खेलेंगे.

ये भी पढ़ें: 99 पर छूटा कैच… फिर यूं ठोक दिया शतक, गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा अभिषेक शर्मा का पार्टनर

बीसीसीआई ने दिया निर्देश

विराट ने दिल्ली के लिए अपनी उपलब्धता पर सहमति दे दी है, जबकि रोहित लीग स्टेज में मुंबई के लिए खेलने के लिए तैयार हैं. केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा भी कर्नाटक की टीम में शामिल हैं. बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को भी अंतरराष्ट्रीय मैच न होने की स्थिति में घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्देश दिया है. दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के बाद भारत की अगली जनवरी 2026 में होगी. दोनों सीरीज के बीच 3 सप्ताह का गैप है. इस गैप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के पास आखिरी मौका… आज नहीं तोड़ पाए विराट कोहली का महारिकॉर्ड तो फिर शायद ही मिले चांस

विजय हजारे ट्रॉफी लीग स्टेज के लिए मध्य प्रदेश की टीम

वेंकटेश अय्यर (कप्तान), हर्ष गवली, हिमांशु मंत्री (विकेट कीपर), यश दुबे, शुभम शर्मा, हरप्रीत सिंह, ऋषभ चौहान, ऋतिक टाडा, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, शिवांग कुमार, आर्यन पांडे, राहुल बाथम, त्रिपुरेश सिंह, मंगेश यादव, माधव तिवारी (फिटनेस पर निर्भर).