Worlds Longest Road Tunnel: लगभग हर देशों में आमतौर पर कई यात्राएं सुरंगों से होकर निकलती हैं, हालांकि उत्तरी यूरोप के नॉर्डिक देश नॉर्वे का लैरडाल सुरंग इस मामले में बेहद खास है. यह टनल 15.2 मील लंबी है और ऐसे माउंटेन रेंज से होकर गुजरती है, जो इसे किसी फिल्मी सीन जैसा बना बना देती है. इस टनल से ड्राइवर बिना सूरज देखे 20 मिनट तक गुजरते हैं. यह सुरंग लैरडाल और ऑरलैंड शहरों को जोड़ती है, जो पूर्व में ओस्लो से पश्चिम में बर्गन तक जाने का एक सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है.
दुनिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग
नॉर्वे में हर साल हजारों लोग घूमने, सामान ढोने या काम के चलते लैरडाल सुरंग से होकर गुजरते हैं. टनल की बनावट, आकार और उपयोगिता ने केवल इसे लोगों के लिए आसान बनाती है बल्कि इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार भी माना जाता है. ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक लैरडाल सुरंग लगभग 5 साल के कंस्ट्रक्शन के बाद नवंबर साल 2000 में खुली थी. इसे 1.08 अरब नॉर्वेजियन क्रोनर यानी लगभग 1 हजार करोड़ रूपये में बनाया गया है. यह सुरंग 1,400 मीटर ऊंची चोटियों वाली माउंटेन रेंज से होकर गुजरती है, जो इसे दुनिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग बनाती है. इस टनल को बनाते समय इंजीनियरों को यह सुनिश्चित करना था कि इसका निर्माण सुरक्षित हो और ड्राइवर इतने लंबे अंडरग्राउंट रूट पर बिना ध्यान भटकाए या रास्ता भटके आराम से गाड़ी चला सकें.
ये भी पढ़ें- गाजा के बोर्ड ऑफ पीस की अमेरिकी अखबार ने ही खोल दी पोल, क्यों बता दिया ‘वन मैन शो’?
सुरंग की खासियत
लैरडाल सुरंग की एक बड़ी विशेषता ये है कि इसमें व्हाइट फ्लोरोसेंट लाइटों की लंबी पट्टी के बदले गर्म नीले और नारंगी रंग की रोशनी का इस्तेमाल किया गया है, जो अलग-अलग हिस्सों को रोशन करती है. अलग-अलग रंगों वाले ये कमरे सफर को कम उबाऊ बनाते हैं, जिससे ड्राइवर थकते नहीं हैं और उन्हें जागते रहने में मदद मिलती है. इनमें से कुछ कमरे इतने बड़े हैं कि उनमें गाड़ियां आराम से पार्क भी की जा सकती हैं. इससे लंबी दूरी के ड्राइवरों या थके हुए लोगों को आगे बढ़ने से पहले थोड़ा आराम करने का मौका मिल जाता है. यह सुरंग लंबे अंडरग्राउंड पैसेज को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाती है, जिससे ड्राइवरों के लिए यह एक अनूठा अनुभव बन जाता है.
ये भी पढ़ें- क्या थमेगा यूक्रेन में मिसाइलों और बमों का शोर? कल पुतिन से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, इन मुद्दों पर होगी बात
सुरंग में सुविधाएं
लैरडाल सुरंग में सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है. इसमें एक मॉडर्न वेंटिलेशन सिस्टम लगा है जो यह सुनिश्चित करता है कि यात्रा के दौरान हवा साफ और सांस लेने योग्य बनी रहे. इसके साथ ही यात्रा के समय 15 कैमरे दुर्घटनाओं पर भी नजर रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता भेजी जा सके. दुर्घटना होने पर ऑटोमैटिक सिस्टम सुरंग को तुरंत बंद कर देते हैं ताकि आगे कोई समस्या न हो. साथ ही हर 00 मीटर पर सुरक्षा चौकियां भी बनी हुई हैं जिनमें इमरजेंसी फोन कॉल, अग्निशामक यंत्र और कई जरूरी डिफेंस टूल भी शामिल हैं. लैरडाल सुरंग में पहाड़ों के बीच 20 मिनट तक गाड़ी चलाना किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं है. सुरंग घूमने वाले लोग इसकी विशालता और मजबूती को देखकर हमेशा आश्चर्यचकित रह जाते हैं.
