
NZ vs PAK: सुपर-8 का रोमांच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुरू हो चुका है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुछ ही देर में टक्कर शुरू हो जाएगी. इस क्लैश से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के चर्चित स्पिनर उस्मान तारिक का तोड़ निकाल लिया है. मार्क चैपमैन ने तारिक पर खुलकर बात की. सुपर-8 में गलती की गुंजाइश बहुत कम होगी. पाकिस्तान ने कोलंबो के मैदान पर 8 मैच खेले हैं जिसमें से 5 बार जीत दर्ज की है जबकि कीवी टीम ने 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है.
कोलंबो में बारिश की संभावना
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले पर बारिश का साया छाया हुआ है. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक, थोड़ी बारिश संभावना है हालांकि अभी तक यहां गेम पर असर नहीं पड़ा है. पाकिस्तान इस एडिशन की शुरुआत से ही धीमी स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर खेल रहा है, लेकिन ब्लैक कैप्स के लिए इन हालात में यह उनका पहला मैच होगा. मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक अब तक बहुत अच्छे रहे हैं हर टीम के लिए वह रुकावट रहे हैं. अब चैपमैन ने उनके तोड़ को निकाल लिया है.
क्या बोले चैपमैन?
चैपमैन ने कहा, ‘तारिक शानदार रहे हैं. लेकिन पाकिस्तान के बाकी स्पिनर्स भी शानदार हैं. उनमें से हर एक अपना खतरा पैदा करता है. पाकिस्तान उन टीमों में से एक है जिनके साथ हमने पिछले कुछ सालों में शायद सबसे ज़्यादा बार खेला है। इसलिए, हम अच्छी तरह जानते हैं कि वे क्या लाने वाले हैं. तारिक का एक्शन काफी यूनिक है, जिस तरह से वह क्रीज पर रुकते हैं, तो यह एक बात है जिस पर ध्यान देना चाहिए. लेकिन पाकिस्तान की टीम में कई बहुत अच्छे स्पिनर हैं.’
ये भी पढे़ं.. पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में ‘जंग’, कोच से भिड़े सलमान आगा, मुंह ताकते रह गए बाबर
कैसा होगा पाकिस्तान का स्पिन अटैक?
पाकिस्तान के स्पिन अटैक की बात करें तो स्पिन की जिम्मेदारी तारिक, सैम अयूब, मोहम्मद नवाज़ और शादाब खान के हाथों में होगी. पाकिस्तान की प्लेइंग XI में कोई बड़ा बदलाव करेंगे. पाकिस्तान शाहीन शाह अफरीदी और लेग स्पिनर अबरार अहमद अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. उन्हें नामीबिया के खिलाफ गेम से बाहर रखा गया था. उनमें से किसी को भी खिलाने के लिए, पाकिस्तान को एक बैटर छोड़ना होगा जो वे शायद करना न चाहें.

