भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया है और उस पर कटाक्ष करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से दूर रहने की सलाह दी है. कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने पाकिस्तान को मजाकिया अंदाज में सलाह दी कि T20 वर्ल्ड कप में मत आओ नहीं तो भारत के हाथों बुरी तरह पिटाई होगी. श्रीकांत ने PCB चीफ मोहसिन नकवी की उस हालिया धमकी का जिक्र किया जिसमें उन्होंने भारत और श्रीलंका में होने वाले इस बड़े इवेंट से बांग्लादेश को बाहर किए जाने के विरोध में बॉयकॉट करने की बात कही थी.
खतरनाक फॉर्म में भारत
T20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की T20I सीरीज में भारत जबरदस्त फॉर्म में है. रविवार को गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में फिफ्टी बनाई और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 26 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसके बाद भारत ने सिर्फ 10 ओवर में 154 रन का टारगेट चेज कर लिया. यह T20I क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा के टोटल का दूसरा सबसे तेज चेज था. भारत ने न्यूजीलैंड को एक भी ऐसा ओवर नहीं करने दिया जिसमें 10 से कम रन बने हों, और आठ विकेट और 60 गेंदें बाकी रहते मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली.
दिग्गज क्रिकेटर ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया
यह रोमांचक जीत भारत के 209 रन का टारगेट सिर्फ 15.2 ओवर में चेज करने के कुछ ही दिनों बाद मिली. इससे टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में फुल मेंबर देश द्वारा 200 से ज्यादा के टारगेट का सबसे तेज चेज करने का नया रिकॉर्ड बनाया. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब शो में कहा, ‘पिछले मैच में भारत ने 15 ओवर में 209 रन बनाए थे. इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 150 रन बनाए. यह देखकर कई टीमें कह सकती हैं कि ‘नहीं, हम नहीं आ रहे हैं. आप ही कप रख लीजिए.’
‘पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में मत आओ’
श्रीकांत ने आगे कहा, ‘अरे पाकिस्तान, मत आना. तुम्हारा आदमी मोहसिन नकवी इसके बारे में बात कर रहा है, मत आना. तुम्हारी बुरी तरह पिटाई होगी. कोलंबो में मारा गया छक्का मद्रास में गिरेगा. सावधान रहना. सबसे अच्छा ऑप्शन है दूर रहना. कोई बहाना ढूंढो और मत आना. ये लड़के तुम्हे बुरी तरह हरा देंगे. इससे दुनिया की हर क्रिकेट टीम को एक मैसेज मिल जाएगा. T20 क्रिकेट में इस तरह की बैटिंग, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा.’
