Indonesia Massive Sinkhole: इंडोनेशिया के मध्य आचे क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला और डरावना मामला सामने आ रहा है. यहां धरती खेती को निगल रही है. दरअसल यहां एक विशाल ‘सिंकहोल’ ने देखते ही देखते तीन हेक्येयर उपदाऊ खेती वाली जमीन को नीचे को ओर खींच लिया, जिससे एक गहरा गड्ढा बना गया. ये गड्ढा इतना ज्यादा बड़ा है कि इसमें लगभग 30 फुटबॉल मैदान समा सकते हैं. वहीं चिंताजनक बात ये है कि इसका साइज बढ़ता ही जा रहा है. 

30,000 वर्ग मीटर फैला गड्ढा
ये मामला इंडोनेशिया के पोंडोक बालिक गांव का है, जहां 30,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला सिंकहोल लोगों में खौफ पैदा कर रहा है. स्थानीय प्रशासन के अनुसार बड़ा होने के साथ-साथ ये गड्ढा बहुत गहरा भी है. यह लगभग 100 मीटर गहरी है. ये कोई नॉर्मल गड्ढा नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा भूगर्भीय संकट है, जिसने रातों-रात खेतों के नक्शे ही बदल दिए हैं. 

किसानों पर छाया संकट
इंडोनेशिया के इस सिंकहोल ने किसानों की जीविका पर भारी संकट पैदा कर दिया है. इंडोनेशिया के इस हिस्से में कॉफी, मिर्च और गन्ने की खेती की जाती है. इस सिंकहोल ने स्थानीया किसानों की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया है. खेतों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाली सड़कें और बिजली के खंभे भी इस गहरे गड्ढे में समा गए हैं, जिससे किसानों का जीवन कठिन हो गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों फट रही है जमीन?
साइंटिस्ट का मानना है कि इस घटना के पीछे मिट्टी की बनावट और जलवायु परिवर्तन हैं. यहां की मिट्टी ढीली और ज्वालामुखी की राख से बनी है. ऐसे में पिछले कुछ समय में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जमीन के अंदर पानी का बहाव बढ़ गया, जिससे मिट्टी कमजोर हो गई. वहीं भूगर्भीय गतिविधियों इस प्रक्रिया को और ज्यादा बढ़ा दिया है. 

आवासीय इलाकों में बढ़ता खतरा
खतरे की बात ये है कि ये सिंकहोल अभी स्थिर नहीं हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि ये हर रोज लगभग एक मीटर बढ़ रहा है. ऐसे में डरने वाली बात ये है कि आवासीय घरों से यह मात्र 400 मीटर की दूरी पर रह गया है. ऐसे में प्रशासन ने इस इलाके को ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया है. वहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाती है.