SpiceJet News: बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हो गया है और तारिक रहमान नए पीएम बने हैं. इस बीच बांग्लादेश शासन ने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट के खिलाफ एक बड़ा एक्सन लिया है. लंबित हवाई नेविगेशन शुल्क के कारण इस एयरलाइन कंपनी को बांग्लादेश के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इस कारण कुछ उड़ानों को हवाई मार्ग बदलकर यात्रा करनी पड़ रही है. इस कारण विमान में संभावित रूप से ईंधन की खपत बढ़ने की संभावना है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश के इस प्रतिबंध के कारण पूर्व की ओर से आने वाली कुछ उड़ानों कोअब लंबे मार्ग का चयन करना पड़ रहा है. फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि कोलकाता-गुवाहाटी और कोलकाता-इम्फाल मार्गों पर चलने वाले विमान बांग्लादेशी हवाई क्षेत्र से बच रहे हैं और इसके बजाय वैकल्पिक मार्गों से उड़ान भर रहे हैं.
एयरलाइन अधिक लागत से गुजर रही
बांग्लादेश की ओर से हवाई क्षेत्र में प्रवेश ना होने के कारण स्पाइसजेट के विमानों को लंबे मार्गों का चयन करना पड़ रहा है. अगर यह लंबे समय तक जारी रहता है, तो ईंधन की खपत और परिचालन खर्च में मामूली वृद्धि हो सकती है. नियमों के अनुसार, उड़ानों किसी देश का एयरस्पेस उपयोग करने के लिए अनुमति प्राप्त करना महत्वपूर्ण मानी जाता है.
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय पर आया है, जब एयरलाइन पहले से ही वित्तीय संकटों से गुजर रही है. पिछले साल दिसंबर की समाप्त तिमाही के लिए, स्पाइसजेट 269.27 करोड़ रुपये शुद्ध घाटा किया.
यह भी पढ़ें: क्या है डिएगो गार्सिया? इसी जमीन के दम पर अमेरिका ईरान को कर सकता है नेस्तनाबूद? ब्रिटेन ने इसे बेच दिया तो अधमरी हो जाएगी ट्रंप की सेना!
एयरलाइन ने क्या कहा?
इस पूरे मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता का कहना है कि एयरलाइन इस मामले को सुलझाने के लिए बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है. एयरलाइन के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि हम परिचालन और प्रक्रिया संबंधी मामलों, जिनमें नौवहन संबंधी शुल्क भी शामिल हैं, पर संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बातचीत कर रहे हैं. ये उद्योग के सामान्य मुद्दे हैं और हम इनका शीघ्र समाधान निकालने के लिए रचनात्मक रूप से काम कर रहे हैं. हमारी उड़ान सेवाएं अप्रभावित हैं और हम नियामक आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी निर्धारित सेवाएं जारी रखे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: US जंग का ऐलान होते ही ईरान, रूस-चीन तीनों ने कसी कमर! बंद कमरे में IAEA प्रमुख से की मीटिंग, न्यूक्लियर डील या आर-पार की होगी लड़ाई?
