News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने अब्दुल्ला अबूबकर को ट्रिपल जंप में रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं

Posted On: 07 AUG 2022 6:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अब्दुल्ला अबूबकर को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में एथलेटिक्स की पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“खुश हूँ कि अब्दुल्ला अबूबकर ने बर्मिंघम में ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत जीता है। यह पदक अत्यधिक मेहनत और उल्लेखनीय प्रतिबद्धता का परिणाम है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। #Cheer4India”

***

एमजी/एएम/जेके/सीएस

(Release ID: 1849468) Visitor Counter : 36