News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा स्थित कारखाने में हुए विस्फोट से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2026 6:45PM by PIB Delhi

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज़िले में एक कारखाने में हुए विस्फोट से हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमआरएफ़) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, इस विस्फोट में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा:

“आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज़िले में एक कारखाने में हुए विस्फोट में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।”

***

पीके / केसी / केजे/ डीए

(रिलीज़ आईडी: 2234043) आगंतुक पटल : 18