
प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026’ में अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं
प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2026 10:33PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026’ में अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।
एक्स पर किये गये कई पोस्ट में श्री मोदी ने कहा;
“भारत उत्पादन से जुड़ी सजा से उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन की ओर आगे बढ़ा है।
एक समय था, जब कंपनियों को तय सीमा से ज़्यादा उत्पादन करने पर सजा दी जाती थी! ‘लाइसेंस राज’ की उस सोच ने उद्यम, उत्पादन और रोजगार सृजन की भावना को हतोत्साहित किया।
आज, दृष्टिकोण पूरी तरह से अलग है। हम उत्पादन को प्रोत्साहन देते हैं, महत्वाकांक्षा को बढ़ावा देते हैं और अपने उद्यमियों पर भरोसा करते हैं।
भारत उद्यमों पर नियंत्रण रखने के बजाय उन्हें सक्षम बनाने की दिशा में आगे बढ़ा है।”
“भारत की सुधार यात्रा के केंद्र में शासन की सोच में बदलाव है।
India has moved from Production Linked Punishment to Production Linked Incentives.
There was a time when companies would be penalised for producing beyond prescribed limits! That mindset of the Licence Raj discouraged enterprise, production and job creation.
Today, the approach… pic.twitter.com/vtCcbhrBPL
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2026
हम ‘जब तक अनुमति न हो, तब तक मनाही’ वाली व्यवस्था के बजाय ‘जब तक मनाही न हो, तब तक अनुमति’ वाली व्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं। जन विश्वास के जरिये अपराध की श्रेणी से हटाने और हज़ारों तरह के अनुपालन नियमों व कई पुराने कानूनों को समाप्त करके हम नागरिकों और उद्यमों पर बोझ कम कर रहे हैं।”
At the core of India’s reform journey is a change in the philosophy of governance.
We are moving from ‘Prohibited unless permitted’ to ‘Permitted unless prohibited.’ Through Jan Vishwas, decriminalisation, the removal of thousands of compliances and many obsolete laws, we are… pic.twitter.com/4pqqX9qebW
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2026
“नीतियां जन-हितैषी, वृद्धि-समर्थक और विकास-समर्थक होनी चाहिए…”
Policies must be pro-people, pro-growth and pro-development… pic.twitter.com/0UFHJK8vEC
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2026
“कई सबसे महत्वपूर्ण सुधार वे होते हैं, जो चुपचाप दैनिक जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। वास्तव में जीवन यापन में आसानी भी यही है…”
Many of the most meaningful reforms are those that quietly become part of everyday life. This is what ‘Ease of Living’ truly is… pic.twitter.com/iHzpduTfoI
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2026
***
पीके / केसी / जेके
(रिलीज़ आईडी: 2302227) आगंतुक पटल : 14

