News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 10:31AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि ओडिशा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महानता का एक चिरस्थायी प्रतीक है। ओडिया संगीत, कला और साहित्य ने भारत को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। श्री मोदी ने कहा, “अपने दृढ़ संकल्प, सादगी और गर्मजोशी के लिए प्रसिद्ध ओडिशा के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्‍वर करे, आने वाले समय में ओडिशा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। ओडिशा एक ऐसा राज्य है जो सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महानता का शाश्वत प्रतीक है। ओडिया संगीत, कला और साहित्य ने भारत को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। दृढ़ संकल्प, सादगी और गर्मजोशी के लिए प्रसिद्ध ओडिशा के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ईश्‍वर करे, आने वाले समय में ओडिशा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

****

पीके/केसी/एसकेजे/एम

(रिलीज़ आईडी: 2247516) आगंतुक पटल : 6

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati