News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्तम संगति और बुद्धिमतापूर्ण परामर्श पर बल देने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2026 11:09AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तम संगति, विवेकपूर्ण परामर्श और सच्ची मित्रता के महत्व को रेखांकित करने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। यह सुभाषित हमें सदैव स्मरण कराता है कि जीवन में सही लोगों का साथ, सकारात्मक एवं बुद्धिमत्तापूर्ण विचार-विमर्श और निस्वार्थ मित्रता हमें सही दिशा प्रदान करते हैं। ऐसी संगति न केवल हमारे व्यक्तित्व को समृद्ध बनाती है, बल्कि संतुलित, सार्थक और शांतिपूर्ण जीवन की सुदृढ़ आधारशिला भी रखती है।

“उत्तमैः सह साङ्गत्यं पण्डितैः सह सत्कथाम्‌।

अलुब्धैः सह मित्रत्वं कुर्वाणो नावसीदति॥”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

उत्तमैः सह साङ्गत्यं पण्डितैः सह सत्कथाम्‌।

अलुब्धैः सह मित्रत्वं कुर्वाणो नावसीदति॥

पीके/केसी/एसएस/एसके

(रिलीज़ आईडी: 2303008) आगंतुक पटल : 7