News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2026 5:13PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में बहुत बढ़िया खेली।
श्री मोदी ने महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह जीत अन्य बहुत सारे खिलाड़ियों को हॉकी खेलने को प्रेरित करेगी।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा,
“भारतीय हॉकी खिलाड़ी गौरव और खुशी लेकर आए हैं!

एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया। टीम को शुभकामनाएं।
आशा है कि यह जीत कई अन्य खिलाड़ियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
@TheHockeyIndia”

****

पीके/केसी/एकेवी/केएस

(रिलीज़ आईडी: 2276269) आगंतुक पटल : 10

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Malayalam