News in Brief

प्रधानमंत्री कार्यालय

azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बाफ्टा जीतने पर फिल्म बूंग की टीम को बधाई दी, इसे मणिपुर और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताया

प्रविष्टि तिथि: 23 FEB 2026 5:10PM by PIB Delhi

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बच्चों और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में बूंग को विजेता के रूप में घोषित किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईई बाफ्टा फिल्म पुरस्कारों में बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीतने पर फिल्म बूंगसे जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि विशेष रूप से मणिपुर के लिए बेहद खुशी का क्षण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार देश में मौजूद अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।

उपरोक्त घोषणा के बारे में बाफ्टा के एक्स पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;

इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। ये सचमुच बहुत खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।”

***

पीके/केसी/एसकेएस/एसके

(रिलीज़ आईडी: 2231810) आगंतुक पटल : 31

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati