
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

प्रोजेक्ट जीआईबी के तहत तीन चूजे शामिल किए गए हैं, जिससे बंदी पक्षियों की कुल संख्या 94 हो गई है: केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव
बंदी प्रजनन के चौथे वर्ष में अब तक 26 चूजे निकले हैं
प्रविष्टि तिथि: 14 JUN 2026 7:39PM by PIB Delhi
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को बताया कि प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) ने पिछले कुछ दिनों में संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में तीन और चूजों को शामिल किया है, जिससे बंदी प्रजनन के चौथे वर्ष में अब तक पैदा हुए चूजों की कुल संख्या 26 हो गई है।
श्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि तीन नए चूजे एक जंगली अंडे और दो बंदी अंडों से निकले हैं। उन्होंने कहा कि अब बंदी पक्षियों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है और इस मौसम में और भी चूजों के जन्म की उम्मीद है।
Project GIB adds 3 chicks to the conservation breeding program from one wild-collected and two captive-laid eggs, in the last couple of days.
In the 4th year of GIB captive breeding, 26 chicks have hatched so far, including 18 through artificial insemination, 4 through natural… pic.twitter.com/eCTBYsrGEI
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) June 14, 2026
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीआईबी के बंदी प्रजनन के चौथे वर्ष में अब तक 26 चूजे निकले हैं, जिनमें से 18 कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से, चार प्राकृतिक प्रजनन के माध्यम से और चार जंगली अंडों से निकले हैं।
श्री यादव ने आगे कहा कि जंगली अंडों के बदले, राजस्थान में ‘जंपस्टार्ट इंटरवेंशन’ के ज़रिए तीन चूज़े प्राकृतिक माहौल में निकले हैं; इसका मकसद शुरुआती जेनेटिक विविधता को बेहतर बनाना और शिकार होने के जोखिम को कम करना है।




******
पीके/केसी/जीके/डी के
(रिलीज़ आईडी: 2272746) आगंतुक पटल : 27
