News in Brief

ICC Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान ने ये फैसला लिया कि आगामी टी20 विश्व कप में उनकी टीम हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच को बहिष्कार करेगी. पाकिस्तान ने ये फैसला बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर किया है, जो पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका है. अब उनके इस फैसले पर ICC का रिएक्शन भी आया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अपने निर्णय के लंबे समय तक प्रभावों पर विचार करने और आपसी सहमति से समाधान निकालने का आग्रह किया है. आईसीसी ने ये साफ कर दिया कि अगर पाकिस्तान इस फैसले पर कायम रहता है तो उसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की पूरी उम्मीद है.

ICC ने पाकिस्तान को चेताया

Add Zee News as a Preferred Source

आईसीसी ने रविवार को एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, “पाकिस्तान सरकार द्वारा 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम को चुनिंदा रूप से भाग लेने का निर्देश देने के संबंध में दिए गए बयान पर ध्यान दिया है. हालांकि आईसीसी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन चुनिंदा भागीदारी का यह रुख एक वैश्विक खेल आयोजन के मूल सिद्धांत के साथ मेल खाना मुश्किल है, जहां सभी योग्य टीमों से आयोजन कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर प्रतिस्पर्धा करने की अपेक्षा की जाती है.”

आईसीसी ने आगे कहा कि ICC टूर्नामेंट खेल की निष्ठा, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित हैं और चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है. हालांकि आईसीसी राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन यह निर्णय वैश्विक खेल या दुनिया भर के प्रशंसकों, जिनमें पाकिस्तान के लाखों प्रशंसक भी शामिल हैं, के कल्याण के हित में नहीं है.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारी विवाद आईसीसी के उस फैसले के कारण है जिसमें बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था क्योंकि उसने भारत में मैचों की मेजबानी के लिए सुरक्षा आश्वासन स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और अपने सभी मैचों को पूरी तरह से श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया था. हालांकि, बांग्लादेश अब टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं है और उनकी जग स्कॉटलैंड को एंट्री मिली है.

ये भी पढ़ें: जुर्माना या बैन? भारत के खिलाफ नहीं खेला पाकिस्तान को ICC निकालेगा ‘वारंट’, नकवी-शहबाज को लगेगा करंट!