Team India Squad T20I World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. भारतीय मैनेजमेंट को मजबूरन उप कप्तान शुभमन गिल को स्क्वाड से ड्रॉप करना पड़ा. गिल टी20 फॉर्मेट में अपने बुरे दौर से गुजर रहे थे. फैंस में शोर है कि गिल को खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप किया गया, लेकिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें बाहर करने की वजह कुछ और ही बताई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज खोला गया कि गिल को आखिर क्यों स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
क्या बोले अजीत अगरकर?
अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल को लेकर कहा, ‘शुभमन की क्वालिटी पर कोई शक नहीं है. हो सकता है कि उसने हाल ही में उतने रन न बनाए हों, लेकिन इससे हम उसे कितना रेट करते हैं ये मैटर नहीं करता है. पिछले वर्ल्ड कप में भी वह बदकिस्मत रहा जब हमने एक अलग कॉम्बिनेशन चुना. एक बार फिर यह व्यक्तिगत काबिलियत से ज्यादा टीम बैलेंस के बारे में है.’
किसने काटा गिल का पत्ता?
टीम इंडिया के स्क्वाड में 2 साल से बाहर चल रहे ईशान किशन की एंट्री हुई है. अजीत अगरकर ने विकेटकीपर का बहाना बनाते हुए गिल के मुद्दे पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा, कि दो विकेटकीपर रखने का विचार था और इसी कॉम्बिनेशन के चलते गिल को जगह नहीं मिली. उन्होंने आगे कहा, ‘अभी सब कुछ कॉम्बिनेशन पर निर्भर करता है. अगर आपका विकेटकीपर टॉप पर बैटिंग कर रहा है, तो आपको कवर की जरूरत होती है. इसीलिए हमें लगा कि स्क्वाड में एक और कीपर होना ज़रूरी है. अभी, जितेश वहां है और उसने सच में कुछ भी गलत नहीं किया है.’
सूर्या ने भी गिल की फॉर्म को किया दरकिनार
सूर्यकुमार यादव ने गिल को लेकर कहा, ‘यह उसकी फॉर्म के बारे में नहीं है. यह सिर्फ़ कॉम्बिनेशन के बारे में है. हम टॉप पर एक कीपर चाहते थे. यह उसकी फॉर्म के बारे में नहीं है, उसकी क्वालिटी के बारे में कोई बात नहीं हो रही है. वह एक शानदार खिलाड़ी है. हमें रिंकू सिंह की जरूरत थी. हमारे पास वॉशिंगटन सुंदर भी हैं. इसलिए, हमें कई कॉम्बिनेशन रखने के लिए फ्लेक्सिबल होने की जरूरत थी. इसीलिए हमने यह स्क्वाड चुना है. गिल की क्लास पर कोई सवाल नहीं है.’
ये भी पढ़ें.. IND vs SA सीरीज खत्म… अब IND-PAK Final की ‘महाजंग’, वीकेंड पर लगेगा रोमांच का तड़का, नोट कर लें तारीख
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (वाइस-कैप्टन), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन.
