हाल में ही फ्रांस ने रूस से जुड़े एक तेल जहाज पर एक्शन लेते हुए उसे समुद्र में रोक लिया था. अब फ्रांस के अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर नियम तोड़ने और प्रतिबंधों से बचने का आरोप है. इस बीच खबर है कि इस टैंकर का कप्तान भारतीय था, जिसको कुछ दिनों बाद फ्रांस के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. 

दरअसल, पूरा मामला गुरुवार से शुरू होता है, जब फ्रांसीसी नौसेना ने ग्रिंच नाम के टैंकर को रोका. इस एक्शन के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि यह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के अधीन था और उस पर झूठा झंडा फहराने का संदेह था. रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रिंच रूस के आर्कटिक बंदरगाह मपमांस्क से भूमध्य सागर से यात्रा कर रहा था. अब यह मार्सिले के पास दक्षिणी फ्रांस के एक बंदरगाह पर गार्ड की निगरानी में खड़ा है.

रूस के नहीं आई कोई प्रतिक्रिया 

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि इस पूरे मसले पर अभी मॉस्को की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. मार्सिले प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बताया कि जहाज के सभी क्रू मेंबरों को फिलहार जहाज पर ही रखा गया है. वहीं, 58 साल के कैप्टन को हिरासत में ले लिया गया है.जानकारी दें कि जहाज के सभी क्रू मेंबर भारतीय हैं. जांचकर्ताओं ने बताया कि इस टैंकर की जांच का उद्देश्य टैंकर की ओर से इस्तेमाल किए गए झंडे की वैधता की जांच करना है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कोमोरोस द्वीप समूह के झंडे के नीचे चल रहा था.

यह भी पढ़ें: ना रस्सी ना जाल… ताइवान की सबसे ऊंची इमारत पर चढ़ा शख्स, 91 मिनट में किया हैरतअंगेज कारनामा

 

कई पश्चिमी देशों ने रूस की ऊर्जा पर प्रतिबंध लगाए 

बीबीसी की एकरिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए पूर्ण पैमाने के आक्रमण के बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस की ऊर्जा पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. गौरतलब है कि इसी साल जनवरी की शुरुआत में ब्रिटिश सशस्त्र बलों ने अटलांटिक महासागर में रूसी ध्वज वाले एक टैंकर को जब्त करने के अमेरिकी अभियान का पक्ष लिया था. 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में फ्रांस ने अपने पश्चिमी तट से दूर एक अन्य प्रतिबंधित टैंकर बोराके को भी जब्त कर लिया था. हालांकि, बाद में उसको रिहा कर दिया गया था. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुप्त सैन्य बेड़े तेजी से आम होते जा रहे हैं. वहीं, वेनेजुएला, ईरान और रूस सभी तेल पर लगे प्रतिबंधों से बचने के लिए इनका उपयोग करने का भी आरोप लगा है. वित्तीय खुफिया फर्म एसएमडपी ग्लोबल ने अनुमान लगाया है कि दुनियाभर में हर साल पांच टैकरों का इस्तेमाल प्रतिबंधित देशों से तेल की तस्करी के लिए किया जाता है, जो अपने आप में एक हैरान करने वाला डेटा है. 

यह भी पढ़ें: पहले विष्णु मूर्ति हटाई, अब लगा दी बुद्ध प्रतिमा; क्या फिर भिड़ने जा रहे थाईलैंड-कंबोडिया?