Love Affair News in Hindi: कहते हैं कि प्यार कब, किससे हो जाए, यह कोई बता नहीं सकता. लेकिन अगर इसके लिए दूसरे का घर तोड़ दिया जाए तो उसे प्यार नहीं साजिश कहा जाता है. ऐसा ही एक मामला इन दिनों यूएस में वायरल हो रहा है. वहां पर रियल ब्रोकरेज के सीईओ तमिर पोलेज पर एक हाई-प्रोफाइल मुकदमा चल रहा है. यह केस उनकी कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी पेग स्टेकलिंग के पति माइकल स्टेकलिंग ने दायर किया है.
उनका आरोप है कि तमिर पोलेज ने उनकी पत्नी को करीब 27 करोड़ रुपये, लग्जरी बंगला, कंपनी के शेयर और घूमने के लिए शानदार सुविधाओं का ऑफर कर उसका घर तुड़वा दिया. इस ऑफर को मानते हुए उसकी पत्नी अब 2 बच्चों को साथ लेकर अलग रह रही है. पति ने इस मामले में सीईओ तमिर पोलेज से 45 करोड़ रुपये का हर्जाना दिलवाने की मांग की है.
पत्नी को ऑफर देकर तुड़वा दिया घर!
माइकल स्टेकलिंग का आरोप है कि तमिर पोलेज ने एक साजिश के तहत उसका घर तुड़वाया. उसने भारी भरकम फाइनेंशियल ऑफर देकर पति से अलग होने के लिए तैयार किया. साथ ही कहा कि वह उसकी सभी जरूरतों को ख्याल रखेगा. अपने ऑफर को अमलीजामा पहनाते हुए पोलेज ने 6 लाख डॉलर के शेयर बेचकर पैसे जुटाए, जिसे बाद में उसकी पत्नी पेग को ट्रांसफर किया गया. इसके साथ ही मियामी में सीक्रेट होटल स्टे बुक किया गया, जहां पर वह दोनों मिल सकें.
माइकल ने कोर्ट में बताया कि उन दोनों की शादी को 12 साल हो चुके थे और दोनों के 2 बच्चे हैं. वे 2024 तक एक खुशहाल जीवन बिता रहे थे. लेकिन इसके बाद तमिर पलेज ने उसकी पत्नी को मोटी धनराशि का लालच देकर लुभाना शुरू कर दिया. जिसके बाद पत्नी पेग स्टेकलिंग ने फरवरी 2025 में तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी. साथ ही दोनों बच्चों को लेकर पति से अलग रहना शुरू कर दिया. पति ने तमिर की इस हरकत को गलत और असभ्य बताते हुए 45 करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा है.
पति के आरोपों पर क्या बोली पत्नी?
कोर्ट में चल रहे इस मुकदमे पर पत्नी पेग का भी रिएक्शन सामने आया है. उसका कहना है कि माइकल के दावों में कोई दम नहीं है. उसने दावा किया कि दोनों की शादी व्यक्तिगत कारणों से खत्म हुई है और इसमें किसी भी तरह का प्रलोभन नहीं है.
वहीं तमिर पोलेज ने भी माइकल की मैरिड लाइफ खत्म करवाने के आरोपों से इनकार किया है. उसने कहा कि उसके पेग के बीच कोई रोमांस नहीं था और न ही उसने ऐसा कोई ऑफर दिया. उसने दावा किया कि आपसी बातचीत में पेग अक्सर अपनी शादी से असंतुष्टि जताती थी. जिसकी वजह से उसने पति को छोड़ने का फैसला किया.
‘सीईओ होने के नाते की मदद’
पेग को 15 लाख डॉलर ट्रांसफर करने के सवाल पर पोलेज ने दावा किया कि उसने वित्तीय सहायता मांगी थी. जिसे मंजूर करते हुए उसने 2 किश्तों में उसे यह धनराशि भेजी थी. पोलेज ने कहा कि यह कोई ऑफर नहीं बल्कि असिस्टेंस थी, जो उन्होंने कंपनी के सीईओ होने के नाते की थी.
